अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में आज भी तीखी बहस जारी है. राहुल गांधी ने मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. अब पीएम मोदी विपक्ष को जवाब दे रहे हैं.
Narendra Modi in Lok Sabha: संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के तीसरे दिन (गुरुवार, 10 अगस्त) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाषण दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने आज शाम को लोकसभा में विपक्षी दलों द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब दिया, साथ ही उन पर पलटवार भी किया. पीएम मोदी ने कहा कि इनका I.N.D.I.A. गठबंधन घमंडिया गठबंधन है. यहां सभी को प्रधानमंत्री बनना है. ये लोग हमारी सरकार के खिलाफ 2018 में भी अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे, लेकिन देखिए उसके बाद हुए चुनाव में हम और ज्यादा सीटें जीते थे. अब 2024 में भी रिकॉर्ड जीत होगी.
पीएम बोले- ये लोग लाल और हरी मिर्च का फर्क नहीं समझ पाए
पीएम मोदी ने इसके बाद कांग्रेस पर करारा हमला बोला. पीएम मोदी ने विपक्षी दलों से कहा कि आज जिसके पीछे (कांग्रेस) चल रहे हो, उन्हें तो इस देश के संस्कार की समझ तक नहीं है, पीढ़ी दर पीढ़ी ये लोग लाल मिर्च और हरी मिर्च का फर्क नहीं समझ पाए. लेकिन आपमें से कई लोग भारत का मिजाज जानते हैं. मोदी ने कहा, “जिसे सिर्फ नाम का सहारा है, उन्हीं के लिए कहा गया है… दूर युद्ध से भागते, नार रखा रणधीर, भाग्यचंद की आज तक सोई है तकदीर.”
मोदी ने कहा, “खुद को जिंदा रखने के लिए इनको NDA का सहारा लेना पड़ा है. लेकिन आदत के मुताबिक घमंड का जो आई (I) है वह उन्हें छोड़ता है. इसलिए इन्होंने अपने गठबंधन के नाम ‘INDIA’ में दो आई (I) जोड़ दिए. पहला है 26 दलों का घमंड, दूसरा एक परिवार का घमंड. इनके ‘INDIA’ में भी NDA है.”
भारत के लिए यह समय बेहद अहम है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पीएम मोदी ने कहा- हम सब ऐसे टाइम पीरियड में हैं, चाहे हम हों या आप… ये टाइम पीरियड बेहद अहम है. कालखंड जो गढ़ेगा, उसका प्रभाव इस देश पर आने वाले 1000 साल तक रहने वाला है. इस कालखंड में हम सबका दायित्व है, एक ही फोकस होना चाहिए कि देश का विकास, सपने पूरे करने का संकल्प, सिद्ध करने के लिए जी-जान से जुटना.
— भारत एक्सप्रेस
Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि कुछ समय के लिए…
पापांकुशा एकादशी 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है कि व्रत 21 अक्टूबर को रखा…
CBSE Board Exam 2027: CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 के लिए बिना लेट फीस LOC…
दशहरा 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है, क्योंकि आश्विन शुक्ल दशमी तिथि 20 और…
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को मां सिद्धिदात्री को नमन करते…
Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana: यूपी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के नियमों में बड़ा बदलाव…