महिला अधिकारी ने लड़की को जड़ा थप्पड़
Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले की एक प्रशासनिक महिला अधिकारी द्वारा किए गए दुर्व्यवहार का वीडियो सामने आया है. जहां महिला नायब तहसीलदार अधिकारी एक स्थान पर जमीन को कब्जा मुक्त कराने पहुंची थीं, उसी दौरान एक लड़की ने सवाल उठाए. जवाब देने के बजाए महिला अधिकारी ने तपाक से लड़की के गाल पर थप्पड़ मार दिया. उस वक्त वहां काफी लोग मौजूद थे. पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई.
इस घटना का वीडियो विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शेयर किया. अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा- ‘तमंचा और तमाचा की भरमार, जय हो-जय हो भाजपा सरकार’. अखिलेश का ये ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और विपक्ष योगी सरकार पर निशाना साध रहा है. अखिलेश के इस ट्वीट को अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं.
संवाददाता के अनुसार, मामला वाराणसी के कपसेठी थाना इलाके के भीषमपुर गांव का है. जहां प्रशासन को शिकायत मिली थी कि जमीन पर अवैध कब्जा है, जिसे हटवाने के लिए नायब तहसीलदार प्राची केसरवानी वहां पहुंची थीं. बताया जा रहा है कि जमीन पर कुछ ग्रामीणों ने अवैध रूप से इस पर घर बना लिया था और इसको लेकर हाईकोर्ट का आदेश भी था. इसी के बाद कब्जा हटवाने के लिए प्राची केसरवानी पहुंची थीं.
प्राची केसरवानी को देखकर वहां मौजूद लोग उनसे बात करने लगे. इसी दौरान एक युवती से प्राची की कहासुनी हो गई. तैश में आकर उन्होंने युवती को थप्पड़ जड़ दिया. बहरहाल, सोशल मीडिया पर सैकड़ों लोगों ने प्राची केसरवानी के दुर्व्यवहार को लेकर उन्हें निशाने पर ले लिया है. लोग अधिकारी की आलोचना कर रहे हैं.
बताया जाता है कि कार्रवाई करने पहुंची प्रशासनिक टीम से युवती ने हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी दिखाने को कहा था. नायब तहसीलदार, जो कि एक महिला हैं, उन्हें युवती की बात बुरी लग गई और उन्होंने वहीं युवती के गाल पर थप्पड़ मार दिया. वीडियो में यह देखा भी जा सकता है.
— भारत एक्सप्रेस
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…
पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…
Ministers Guidelines: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे नेताओं को मंत्री बनाने…
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…