देश

UP News: गोंडा में दिन-दहाडे हत्या करने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, बीच-बचाव करने आए युवक को उतारा था मौत के घाट

UP News: यूपी के गोंडा में 2 मई को दिन-दहाड़े हुई तारिक की हत्या की घटना के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना उसी दिन हुई थी, जिस दिन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य चुनावी जनसभा करने वाले थे. सबसे बड़ी बात ये थे कि यह घटना उसी थाना क्षेत्र में हुई थी, जहां डिप्टी सीएम पहुंचने वाले थे. इस घटना के बाद यहां की सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई थी. वहीं अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के मुताबिक चारो आरोपियों ने अपने जुर्म कबूल कर लिया है. इस मामले में विकास मिश्रा, सूरज मिश्रा,राजेश कुमार मिश्रा, दीपक उर्फ टिल्लू मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है.

जाने क्या था मामला?

2 मई की सुबह गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के साहबगंज के सेमरा कालोनी मामूली कहासुनी में मारपीट के मामले में बीच-बचाव करने गए युवक तारिक को बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया था. जानकारी सामने आई थी कि बड़गांव रेलवे कॉलोनी के रहने वाला आरिफ आरओ वॉटर सप्लाई का प्लांट लगा रखा है. वह एक निजी वाहन से शहर में पानी की सप्लाई का काम करता है, जबकि उसका भाई तारिक ठेकेदारी करता है. दो मई की सुबह आरिफ के प्लांट से पानी लेकर अली (18) नाम का युवक साहबगंज मोहल्ले की तरफ जा रहा था. इसी बीच कुछ युवकों ने अली को रोक लिया और उसकी पिटाई करने लगे थे.

ये भी पढ़ें- Gonda News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के दौरे से पहले हत्या से दहला शहर, बदमाशों ने दिन-दहाड़े युवक को उतारा मौत के घाट

वहीं उधर से निकल रहे तारिक ने अली को पिटता देखा तो वह बीच-बचाव करने के लिए पहुंच गया था. उसने अली की पिटाई कर रहे युवकों को अलग करने की कोशिश की थी. इसी दौरान बदमाश अली को छोड़कर तारिक से भिड़ गए और उसे पीटना शुरू कर दिया था. मारपीट कर रहे युवकों ने तारिक के सिर पर लोहे के साइलेंसर से प्रहार कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी. इसके बाद सभी आरोपी भाग गए थे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल तारिक और अली को जिला अस्पताल पहुंचाया था, जहां डाक्टरों ने तारिक को मृत घोषित कर दिया था, जबकि अली का इलाज चल रहा है. परिजनों की तरफ से अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गई थी. उसी के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘हर अपमान एससी-एसटी एक्ट का अपराध नहीं’, फिरोजाबाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हटाईं धाराएं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…

1 hour ago

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

2 hours ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

3 hours ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

4 hours ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

4 hours ago