देश

PAK को 370 और आतंकवाद पर जयशंकर ने दिखाया आइना, बोले- पाकिस्तान की साख उसके विदेशी मुद्रा भंडार से भी ज्यादा गिरी

SCO Summit: गोवा में एससीओ बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी से हाथ मिलाकर नहीं बल्कि नमस्ते के साथ अभिवादन किया. बैठक में पाकिस्तान को लेकर जयशंकर के तेवर तीखे रहे. उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को जमकर लताड़ा.पाकिस्तान के आतंकवाद से निपटने पर जयशंकर ने कहा कि उसकी विश्वसनीयता इस मामले में उसके विदेशी मुद्रा भंडार से भी तेज गति से गिर रही है. वहीं जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर जयशंकर ने कहा, ‘‘यह इतिहास है. नींद से उठिए और सच को स्वीकार करिए.’’

विदेश मंत्री के तौर पर बिलावल का स्वागत

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि विदेश मंत्री के तौर पर बिलावल के साथ वैसा ही बर्ताव किया गया है. आतंकवाद के मामले में पाकिस्तान की विश्वसनीयता उसके विदेशी मुद्रा भंडार की तुलना में तेजी से घट रही है. बिलावल को लेकर उन्होंने कहा कि वह आतंकी इंडस्ट्री के प्रवक्ता हैं.

370 और आतंकवाद पर पाकिस्तान को खरी-खरी

पाकिस्तान को खरी-खोटी सुनाते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि उसकी किसी भी बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता. आतंक के पीड़ित और साजिशकर्ता एक साथ बैठकर बातचीत नहीं कर सकते. एससीओ बैठक में बिलावल भुट्टो ने कश्मीर और 370 पर बात करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटना दोनों देशओं के बीच विवाद बढ़ने के मुख्य कारणों में से एक है. इस पर जयशंकर ने कहा कि आर्टिकल 370 अब इतिहास है. नींद से उठिए और सच को स्वीकार करिए. विदेश मंत्री एस जयशंकरने कहा, ‘‘आतंकवाद की अनदेखी करना समूह के सुरक्षा हितों के लिए नुकसानदेह होगा. हमारा दृढ़ विश्वास है कि आतंकवाद को कतई उचित नहीं ठहराया जा सकता. सीमा पार आतंकवाद समेत इसके सभी स्वरूपों का खात्मा किया जाना चाहिए.’’

इसे भी पढ़ें: जयशंकर ने पाकिस्तान को खूब सुनाया, बोले- पीड़ित और साजिशकर्ता साथ नहीं बैठ सकते

जयशंकर ने सिर्फ बिलावल बल्कि एससीओ बैठक की शुरुआत में रूस के विदेश मंत्री लावरोग और चीन के विदेश मंत्री से भी हाथ नहीं मिलाया था. हालांकि इन दोनो देशों के विदेश मंत्रियों की तुलना में पाक के विदेश मंत्री बिलावल को नमस्ते करने में जमीन आसमान का अंतर रहा.

Rohit Rai

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

10 minutes ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

36 minutes ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

1 hour ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

1 hour ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 hours ago