देश

UP News: हरियाणा से बिहार ले जायी जा रही 1 करोड़ की अवैध शराब से भरी ट्रक को पुलिस ने दबोचा, लहसुन की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी थीं पेटियां

UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में थाना चौबिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान एक करोड़ रुपए कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब से भरे एक ट्रक समेत एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए ट्रक से पुलिस ने हरियाणा की छह सौ पंद्रह पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपए आंकी जा रही है. पकड़ी गई शराब हरियाणा के हिसार से बिहार में तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी. पुलिस ने शराब से भरे ट्रक सहित ट्रक चालक को पकड़ा है.

पूरे मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि, रविवार रात करीब ग्यारह बजे थाना चौबिया पुलिस और थाना सैफई पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी. तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पंजाब हरियाणा की शराब से लदा एक ट्रक आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के चौपुला कट के नीचे रुका हुआ है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा चौपुला कट से बरालोकपुर की और जाने वाले रास्ते पर संजीव होटल के पास एक ट्रक को चालक सहित हिरासत में लेकर ट्रक की तलाशी की तो उसमें लहसुन की बोरियों के नीचे छिपाकर पंजाब और हरियाणा ब्रांड की भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां ले जाई जा रही थी. चालक के पास से बीस हजार साठ रुपए नगद, दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

पढ़े इसे भी- Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद अब लगाएगा झाडू़, भैंस को नहलाने के साथ खिलाएगा चारा, रोज मिलेगी 25 रुपए दिहाड़ी

गिरफ्तार ट्रक चालक ने पुलिस की पूछताछ में अपना नाम तागाराम बताया है. वह कुंपलिया थाना गीड़ा जनपद बाड़मेर राजस्थान का निवासी है. ट्रक चालक ने बताया कि उक्त अंग्रेजी शराब को वह हरियाणा के हिसार से बिहार के सासाराम बॉर्डर तक तस्करी कर ले जा रहा था. एसएसपी ने बताया ट्रक से छह सौ पंद्रह पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है. बरामद शराब हरियाणा और पंजाब के ब्रांड की है जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपए है. ट्रक चालक लहसुन की बोरियों के नीचे शराब की पेटिया छुपाकर बिहार ले जा रहा था.

चालक ने बताया कि ट्रक को बिहार बॉर्डर तक ले जाने को कहा गया था. गिरफ्तार चालक के बताए अनुसार पुलिस शराब तस्करों के रैकेट का भंडाफोड़ करने में जुट गई है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बिहार में सरकार द्वारा शराबबंदी के चलते तस्कर हरियाणा और पंजाब से बिहार ले जाकर तस्करी करते है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बाबू जगजीवन राम: देश के इकलौते रक्षा मंत्री, जिनकी रणनीति से कांप उठा था पाकिस्तान

1971 के युद्ध में बांग्लादेश निर्माण के सूत्रधार और देश को अन्न संकट से उबारने…

42 minutes ago

तिरुवनंतपुरम में ‘किंग कोहली’ का तूफान! शतक ठोक वेस्टइंडीज को उधेड़ा, भारत ने 8 विकेट से रौंदा

Virat Kohli Century: भारत ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारियों के…

1 hour ago

एक भाषा या ग्रंथ तक सीमित नहीं है भारतीय ज्ञान परंपरा: शंभुनाथ की पुस्तक में उजागर हुई सभ्यता की बहुरंगी अंतर्दृष्टि

शंभुनाथ की पुस्तक 'भारतीय ज्ञान परंपरा: एक सभ्यता की अंतर्दृष्टि' के आलोक में जानिए कि…

2 hours ago

जयपुर में प्रेग्नेंट लिव-इन पार्टनर की हत्या कर गार्डन में दफनाई लाश, ऊपर से डाला नमक, आरोपी फरार

Crime News: जयपुर के बिंदायका की प्रेस्टीज कॉलोनी में लिव-इन पार्टनर प्रवेश ने किरन नाम…

2 hours ago

अमित शाह की कांग्रेस को सीधी ललकार! बोले- बेतुके दावों की जगह आंकड़ों के साथ करें चर्चा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज…

2 hours ago

मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देकर पॉक्सो से नहीं बच सकते: नाबालिग पत्नी से संबंध पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिग पत्नी से…

2 hours ago