देश

IPL 2023: स्टेडियम में मैच देखने वाले दर्शकों के लिए चेतावनी, इस तरह के पोस्टर लहराए तो हो सकता है एक्शन

IPL 2023: आईपीएल (IPL 2023) लंबे समय बाद अपने पुराने फॉर्मेट में खेला जा रहा है. पुराने फॉर्मेट में वापसी के बाद दर्शक अपनी टीमों को होम ग्राउंड पर खेलते देख सकेंगे और उन्हें चीयर कर सकेंगे. दर्शकों में इसको लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है. हालांकि, अगर आप स्टेडियम जाकर मैच देखने का प्लान कर रहे हैं तो इससे पहले आपको कुछ निर्देशों को जान लेना होगा. दरअसल, स्टेडियम में मैच देखने आने वाले दर्शकों के लिए एक चेतावनी जारी की गई है, जो खासकर चार शहरों दिल्ली, मोहाली, हैदराबाद और अहमदाबाद के लिए है.

चार शहरों में होने वाले मैचों में दर्शकों के लिए वार्निंग

इन चार शहरों में दर्शकों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) का विरोध करते हुए बैनर ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. ‘पेटीएम इनसाइडर’ चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटन्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स का टिकट साझीदार है, उसने कुछ ‘प्रतिबंधित सामानों’ की सूची जारी की है और इसमें से एक सीएए और एनआरसी विरोध से संबंधित बैनर भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: VIDEO: ‘बाहुबली’ Virat Kohli! वर्ल्ड कप की एनिवर्सरी पर किंग ने दिखाया 2011 का फ्लैशबैक

माना जा रहा है कि यह एडवाइजरी फ्रेंचाइजी द्वारा जारी की गई है जो अपने संबंधित घरेलू मैचों के टिकट का कामकाज देखती है. सामान्यत: यह बीसीसीआई से मशविरे के बाद किया जाता है क्योंकि टूर्नामेंट में किसी भी संवेदनशील राजनीतिक या नीतिगत मुद्दों के प्रचार की अनुमति नहीं दी सकती है.

ये भी पढ़ें: CSK vs LSG IPL 2023: 4 साल बाद घरेलू मैदान पर खेलेगी चेन्नई, जानें पिच रिपोर्ट, ड्रीम-11, और पॉसिबल प्लेइंग-11

अधिकारियों ने क्या कहा

पीटीआई की खबर के मुताबिक, दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के एक वरिष्ठ अधिकारी से जब इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि टिकट देना पूरी तरह से फ्रेंचाइजी के अधिकार क्षेत्र में है. हम सिर्फ सूत्रधार हैं जो उन्हें स्टेडियम मुहैया कराते हैं और हमारी टिकट संबंधित परामर्श में कोई भूमिका नहीं है. वहीं एक आईपीएल फ्रेंचाइजी के एक प्रतिनिधि ने कहा कि प्रतिबंधित सामान पर कोई भी परामर्श हमेशा ही बीसीसीआई से विचार विमर्श के बाद किया जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

3 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

18 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

21 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

21 minutes ago

शिक्षकों के लिए OPS से पेंशन तक, लखनऊ MLC सीट पर सुशील कुमार पटेल के क्या हैं संकल्प?

UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…

25 minutes ago

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

36 minutes ago