मच्छर काटने पर सूजन या फफोले? जानें क्या है स्किटर सिंड्रोम
By Shubhra Rai
Photo- Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets)/Twitter
Mohammed Siraj speaks on online trolls: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने आरसीबी पॉडकास्ट के नए एपिसोड में ऑनलाइन ट्रोलिंग के अपने अनुभव के बारे में बात की. भारत और दुनिया के उभरते गेंदबाजों में से एक सिराज ने ऑनलाइन ट्रोलिंग का अपना बुरा एक्सपीरियंस शेयर किया उन्होंने कहा, किसी के बारे में अपशब्द लिखना आसान है, लेकिन आप उसके संघर्ष के बारे में कुछ नहीं जानते. एक दिन आप हीरो बना देते हो तो दूसरे दिन विलेन.
सीजन के लिए आरसीबी के प्रमुख तेज गेंदबाज, सिराज ने अपने आईपीएल 2023 की शुरुआत 4-0-21-1 के शानदार स्पेल के साथ की. जहां वो नई गेंद से मुंबई के बल्लेबाजों पर हावी रहे. उनके इस परफॉर्मेंस से फैंस काफी खुश थे. लेकिन सिराज का मानना है कि नायक से खलनायक बनने में देर नहीं लगती.
ये भी पढ़ें: CSK vs LSG IPL 2023: 4 साल बाद घरेलू मैदान पर खेलेगी चेन्नई, जानें पिच रिपोर्ट, ड्रीम-11, और पॉसिबल प्लेइंग-11
सुनिए सिराज ने क्या कहा?
29 साल के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने आरसीबी पॉडकास्ट में ट्रोलिंग को लेकर बड़ी बात कही. सिराज ने बताया कि एक दिन वे कहते हैं, तुम भारत का भविष्य होगा. वहीं दूसरे दिन कहते हैं कि तुमसे कुछ नहीं हो सकता, तुमको ऑटो चलाना चाहिए. मुझे यह बात समझ नहीं आई.
सिराज ने एक खिलाड़ी पर ऑनलाइन टोलिंग के प्रभावों पर भी बात की और कहा कि इससे कॉन्फिडेंस खत्म हो जाता है. सिराज का मत था कि उतार-चढ़ाव हर किसी के जीवन का हिस्सा होते हैं, और केवल एक चीज जो एक इंसान के रूप में की जा सकती है वह है दूसरे के प्रति दयालु होना.
सिराज की फैंस से अपील
जब आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो लोग आपकी बहुत प्रशंसा करना शुरू कर देते हैं, आप इतने अच्छे गेंदबाज हैं, नेक्स्ट लेवल. जब मुझे रिटेन किया गया तो इसे बेस्ट रिटेंशन कहा गया. लेकिन अब वे सवाल करते हैं कि मुझे क्यों रखा गया? आपको बनाए रखने की कोई आवश्यकता नहीं थी. तेज गेंदबाज का मानना है कि चुनौतियों और असफलताओं का सामना करना हर किसी के लिए जीवन का एक सामान्य हिस्सा है. लेकिन हमें मुश्किल समय में एक दूसरे को सपोर्ट करना चाहिए.
Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…
हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…
Indian Festival 2026: Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival Sale शुरू हो…
श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…