देश

UP News: यूपी के थानों और पुलिसलाइन में पुलिसकर्मियों ने जमकर खेली होली, डीजे की धुन पर खूब लगाए ठुमके

UP News: परम्परा के अनुसार, यूपी में होली के दूसरे दिन पुलिस की होली मनाई गई. इस मौके पर प्रदेश भर के पुलिस लाइन और थानों में होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया और पुलिसकर्मियों ने जमकर होली के रंग में रंगकर डीजे की धुन पर ठुमके लगाए. किसी ने एक-दूसरे को रंग में डुबोया तो किसी ने अस्थाई तालाब में डुबोकर जमकर मस्ती की. पुलिस के होली खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

लखनऊ में पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर, जेसीपी पियूष मोर्डिया, जेसीपी निलाब्जा चौधरी ने रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड में होली मनाई. वहीं लखनऊ के अन्य थानों में भी पुलिसकर्मियों ने होली मनाई. बुलंदशहर पुलिस लाइन में जमकर रंग खेला गया. डीएम और एसएसपी सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे. डीजे की धुन पर पुलिसकर्मियों ने जमकर डांस किया. एक दूसरे को हाथ से रंग लगाने के साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से भगवा रंग बरसाया गया.

पढ़ें इसे भी- Muzaffarnagar: राकेश टिकैत के परिवार को मिली बम से उड़ाने की धमकी, किसान नेता ने सरकार से मांगी सुरक्षा

मुज़फ़्फरनगर में भी पुलिस ने जमकर होली खेली और एक-दूसके पर रंग लगाया. अधिकारियों ने भी डीजे पर डांस किया. एसएसपी संजीव सुमन ने अपने अधीनस्थों के साथ जमकर मस्ती की. एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को रंग लगाकर होली की बधाई दी और डीजे की धुन पर पुलिकर्मी जमकर थिरके. अयोध्या में भी होली के गानों की धुन पर पुलिसकर्मी और पुलिस अधिकारी जमकर नाचते-गाते और मस्ती करते दिखीई दिए. पुलिस लाइन और डीआईजी कार्यालय पर भी होली खेली गई. जमकर रंग के साथ अबीर गुलाल उड़ाया गया है गले मिलकर एक दूसरे को होली की बधाई दी. ग्रामीण क्षेत्रों के थानों पर भी होली खेली गई. पुलिस लाइन में एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर, सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह सीओ सदर डा राजेश तिवारी, एसएचओ, एसओ व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

आगरा में भी पुलिस ने जमकर रंग उड़ाया. पुलिस लाइन ग्राउंड में इसका अयोजन किया गया, जिसमें पुलिस के सभी अधिकारियो के साथ में जवानों ने धूमधाम से होली खेली. इस दौरान एडीजी जोन, जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर, अपर पुलिस कमिश्नर के साथ सभी अधिकारी मौजूद रहे. इस मौके पर फूलों की होली खेलने के साथ ही अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं. पुलिस कमिश्नर डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि होली त्यौहार पर सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे. शहर में शांति पूर्वक होली और शब-ए-बारात का त्योहार संपन्न हुआ और अब सभी पुलिसकर्मी साथ में होली खेल रहे हैं और एक दूसरे को गले मिलकर शुभकामनाएं दे रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

4 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

8 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

1 hour ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

1 hour ago