देश

Rajasthan: पुलवामा हमले में शहीद जवानों की वीरांगनाएं सचिन पायलट के घर के बाहर धरने पर बैठीं, की ये मांग

Rajasthan: राजस्थान में पुलवामा हमले में शहीद जवानों की वीरांगनाओं का धरना प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा. पुलवामा हमले में जान गंवाने वाले जवानों की वीरांगनाओं ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट के घर के बाहर धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान एक वीरांगना ने कहा, “हमें पता कि हमारा घर कैसे चल रहा है. हम अपने देवर को नौकरी दिलाना चाहते हैं इसमें क्या हम मुख्यमंत्री के बेटे की नौकरी छीन रहे हैं?”

इसके बाद सचिन पायलट के आवास से प्रदर्शनकारी महिलाओं ने अचानक सीएम आवास की तरफ बढ़ना शुरू कर दिया. एक तरफ, इन वीरांगनाओं का प्रदर्शन जारी है तो दूसरी तरफ, पुलिस ने रास्ते में अवरोधक लगा दिए हैं.

सचिन पायलट के घर के बाहर कई दिनों से पुलवामा हमले में शहीद हुए तीन सीआरपीएफ जवानों की वीरांगनाएं धरने पर बैठी हैं. उनकी मांग है कि गांधी परिवार के किसी सदस्य से उनकी मुलाकात कराई जाए. वीरांगनाओं का कहना है कि जब तक गांधी परिवार के किसी सदस्य से उनकी मुलाकात नहीं कराई जाती, वे धरना जारी रखेंगी.

एक वीरांगना का कहना था कि जब यहां हमारी सुनवाई नहीं हो रही है तो हम सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात कर उनके सामने अनी बात रखना चाहते हैं. इसके पहले, सचिन पायलट ने सीएम अशोक गहलोत को पत्र लिखा था और धरने पर बैठीं वीरांगनाओं की मांगे मानने का अनुरोध किया था.

ये भी पढ़ें: अगर भ्रष्टाचार के लिए कोई पुरस्कार हो तो वह अखिलेश यादव को देना चाहिए- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- पीएम को लेटर लिखने वाले सभी 9 नेता करप्शन में डूबे

किरोड़ी लाल मीणा बोले- मिल नहीं रहे सीएम

वहीं भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा का कहना था कि प्रदर्शन करने वाली वीरांगनाएं केवल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलना चाहती हैं लेकिन वह 10 दिनों से नहीं मिल रहे हैं. बीजेपी सांसद ने कहा कि हम नहीं चाहते कि प्रदर्शन उग्र हो. गुर्जर आंदोलन में 13 मृतक परिवारों में देवर, भतीजों आदि सदस्यों को नौकरी दी गई थी. अगर उन परिवारों को नौकरी दी जा सकती है तो इन्हें देने में क्या दिक़क्त है? इसके पहले, बीजेपी नेताओं ने राज्यपाल कलराज मिश्रा को ज्ञापन सौंपा था.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘देवभूमि के विकास में दिन-रात जुटे हैं धामी…!’ सीएम के जन्मदिन पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 सितंबर 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को…

28 minutes ago

सलमान खान ने बिग बॉस से निकाला था बाहर, 10 साल बाद टीवी शो में वापसी करेंगी एक्ट्रेस?

'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट करीब 10 साल बाद रियलिटी टीवी पर वापसी कर सकती…

42 minutes ago

मोदक-लड्डू नहीं, बप्पा को चढ़ाते हैं बोबा टी! थाईलैंड की ये गणेश पूजा क्यों है खास?

Ganesh Puja Thailand: थाईलैंड के बैंकॉक में गणेश जी की मूर्ति के सामने बोबा टी…

2 hours ago

‘कर्मठ और शूरवीर को कभी नहीं छोड़ती समृद्धि’, पीएम मोदी ने शेयर किया महाभारत का श्लोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत के शांतिपर्व का श्लोक साझा कर एकाग्रता, अनुशासन, वीरता और…

2 hours ago