देश

UP News: “किस बात पर मार रहे हो सर….”,फिर भी नहीं रुके खाकी के थप्पड़, VIDEO VIRAL

Mathura: यूपी के मथुरा में जहां एक ओर होली के रंग में सब सराबोर हैं तो वहीं खाकी अपना रौब दिखाने से नहीं चूक रही है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो पुलिसकर्मी दो युवकों पर थप्पड़ बरसाते नजर आ रहे हैं. हालांकि आस-पास के लोगों ने आकर बीच-बचाव करने की कोशिश करते हैं, लेकिन पुलिसकर्मी फिर भी मारने-पीटने की वजह नहीं बताते हैं.

वायरल वीडियो मथुरा के वृंदावन थाना क्षेत्र के पानीघाट क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग का बताया जा रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लगे दो पुलिसकर्मी एक युवक को पकड़ लेते हैं. उसी के साथ दूसरा युवक भी आ जाता है. तब पुलिसकर्मी दूसरे लड़के का मोबाइल फोन छीन लेते हैं. इसी के बाद एक अन्य पुलिसकर्मी दोनों लड़कों पर थप्पड़ बरसाने लगता है. इसी दौरान एक अन्य पुलिसकर्मी भी लड़के पर थप्पड़ बरसाते नजर आ रहा है. इतने में मोहल्ले के लोग आ जाते हैं और बीच-बचाव करने लगते हैं.

इस दौरान दोनों युवक ये पूछते दिख रहे हैं कि “किस बात पर मार रहे हैं सर…” उस वक्त बड़ी संख्या में लोग दोनों पुलिसकर्मी को घेर लेते हैं और खींचतान शुरू हो जाती है. इस दौरान एक पुलिसकर्मी की शर्ट की बटन टूट जाती है.

पढ़ें ये भी- UP News: BHU में जमकर उड़ेंगे अबीर-गुलाल, छात्रों के विरोध के बाद होली न खेलने का फरमान वापस

पिटाई की असल वजह मालूम नहीं

बाद में भीड़ से बचकर पुलिस दोनों युवकों और परिजनों को थाने ले गई है. वहीं खाकी के इस रूप का वीडियो वायरल होने के बाद न केवल वृंदावन के लोग बल्कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की जमकर आलोचना हो रही है. पूरे मामले में मथुरा पुलिस का कहना है कि सम्बन्धित प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक वृन्दावन को जांच कर त्वरित आवश्यक कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया है. बता दें कि इस पूरे मामले में मारपीट की सही वजह सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि युवकों ने बैरिकेड के नीचे से बाइक निकालने की कोशिश की थी. इसी को लेकर पुलिस ने उन्हें पीट दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

3 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

46 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

49 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

1 hour ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago