गुलाल
Astrological Tips On Holi 2023: होली के पर्व धार्मिक ही नहीं बल्कि ज्योतिषीय महत्व भी है. इस साल 08 मार्च 2023 के दिन होली मनाई जाएगी. इस दिन लोग पूरे विधि विधान से पूजा पाठ करते हैं. हर साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा पर होलिका जलती है. इसके ठीक अगले दिन रंग लगाकर होली का त्योहार मनाते हैं.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होली के दिन गुलाल के कुछ विशेष उपाय आपकी किस्मत संवार सकते हैं. गुलाल के यह उपाय न केवल आर्थिक लाभ दिलाते हैं बल्कि अगर दांपत्य जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी चली आ रही है तो वह भी दूर होती है.
इस बार होली के दिन ग्रह नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार यह उपाय बेहद ही कारगर है. इसके लिए सबसे पहले एक कपड़े में किसी भी रंग के गुलाल की कुछ मात्रा रख लें. अब इस गुलाल के बीच में कपूर का छोटा सा टुकड़ा छिपा कर गाठ बांध दें. अब चुपचाप पति-पत्नी एक साथ जाकर किसी सुनसान इलाके के पीपल के पेड़ पर बांध दें और वहां से बिना मुड़े सीधे घर चले आएं.
नहीं होगी जीवन में कोई अनबन करें यह उपाय
अगर बात-बात पर आपका अपने जीवन साथी के साथ तकरार हो रही हो और जीवन में आप सुलह की सभी कोशिश करके हार चुके हैं तो होली के दिन यह उपाय अवश्य करें. इसके लिए किसी गौशाला में जाकर पति-पत्नी एक साथ गौ माता के चरणों पर गुलाल अर्पित कर गुड़-रोटी खिलाएं फिर उनका आशीर्वाद लें.
यहां चढ़ाएं गुलाल और अशोक की पत्ती
इस उपाय के लिए होली के दिन पति-पत्नी को पीला गुलाल और अशोक की दो पत्तियां लेनी होंगी. अब एक पत्ती पर स्वास्तिक बना लें और दूसरे पर अपने जीवनसाथी का नाम लिख लें. इसके बाद घर के मंदिर में अपने इष्ट देव को याद करते हुए इसे उनके चरणों में अर्पित कर दें. इसके अलावा इस दिन काले कुत्ते को गुलाल लगाते हुए उसे भोजन कराएं.
इसे भी पढ़ें: Holi 2023: होली पर इन उपायों को करते ही किस्मत भी देने लगेगी आपका साथ, व्यापार में होगी तरक्की
इस उपाय से होगी पैसों की बारिश
इस दिन लाल कपड़े में गुलाल बांधकर नदी में प्रवाहित कर दें. वहीं दूसरे उपाय में थोड़ा सा गुलाल लेते हुए घर के अंदर की तीन नालियों पर थोड़ा-थोड़ा सा छिड़क दें और इसके बाद बाहर बहने वाली नाली में भी कुछ गुलाल बहा दें. इससे धन संबंधी दिक्कतें दूर होने लगेंगी.
Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…
Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…
Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…
ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…