देश

UP News: ईद से पहले रोडवेज कर्मचारियों को मिली ईदी, मई के वेतन में बढ़कर मिलेगा महंगाई भत्ता

UP News: ईद से पहले परिवहन निगम के कर्मचारियों, पेंशनर्स और अधिकारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. ईद से पहले ही उनको ईदी मिल गई है. दरअसल रोडवेज कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को मंजूरी मिल गई है. इसके बाद प्रदेश भर के करीब 21 हजार कर्मचारियों के साथ ही पेंशनर्स और अफसरों को लाभ मिलेगा. इस खबर के सामने आने के बाद से रोडवेज कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है. कर्मचारियों को मई 2023 का जो वेतन दिया जाएगा, उसमें 28 फ़ीसदी महंगाई भत्ते का साथ भुगतान किया जाएगा.

इस सम्बंध में अपर प्रबंधक निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग ने प्रदेश भर के अफसरों को महंगाई भत्ते के भुगतान के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. उन्होंने नियमों के आधार पर मई माह में सभी नियमित कर्मचारियों को भुगतान करने के निर्देश दे दिए हैं.

बता दें कि अभी तक कर्मचारियों को 17 फ़ीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा था, जिसमें 11 फ़ीसदी भत्ता जोड़ा गया है. इस तरह से अब कुल 28 फ़ीसदी भत्ता मई माह से दिया जाएगा. निगम प्रशासन से इस फैसले के बाद रोडवेज के प्रदेश भर के करीब 21000 से ज्यादा नियमित कर्मचारियों के साथ ही अधिकारियों व पेंशनर्स तक को न्यूनतम 3000 से अधिकतम ₹8000 तक का लाभ मिलेगा.

ये भी पढ़ें- Rajasthan: चुनाव से पहले कांग्रेस में सियासी पारा हाई, सचिन पायलट आज करेंगे अनशन, पार्टी बोली- हितों के खिलाफ ये फैसला..हमारी अपील है कि….

इस खबर के सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, यूपी रोडवेज एंप्लाइज यूनियन, परिवहन निगम श्रमिक समाज कल्याण संघ की ओर से एरियर की लम्बित मांगों के पूरा होने पर खुशी जाहिर की गई है. वहीं परिवहन निगम की ओर से जनता के हित के लिए भी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. अब परिवहन निगम की बसों से लगने वाले जाम से प्रदेश के सभी जिलों को मुक्ति मिलेगी. क्योंकि अब परिवहन निगम की बसें बाईपास मार्ग से निकलेंगी. रोडवेज के अधिकारी स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर इस पर योजना तैयार करेंगे और हर जिले में इसे लागू किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

35 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago