खेल

VIDEO: हर्षल की मांकडिंग में चूक, Live मैच में सरेआम फूट पड़ा किंग कोहली का गुस्सा

IPL 2023 highlights, RCB vs LSG: आईपीएल के 16वें सीजन में एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का फ्लॉप शो फैंस को निराश कर रहा है. सोमवार को आरसीबी और लखनऊ के बीच खेले गए मुकाबले में खूब ड्रामा हुआ. हालांकि जीत अंत में लखनऊ की हुई. एक हाई स्कोरिंग मैच होने के साथ-साथ इस मुकाबले में एक-एक रन के लिए खूब विवाद हुआ. ये पूरा ड्रामा मैच के अंतिम ओवर में हुआ जहां आरसीबी को खराब फील्डिंग का खामिजाया भुगतना पड़ा.

आखिरी छह गेंदों में लखनऊ को जीत के लिए पांच रन बनाने थे और उसके तीन विकेट ही बाकी थे. हर्षल पटेल की पहली गेंद पर जयदेव उनादकट ने एक रन लिया. वहीं दूसरी गेंद पर मार्क वुड बोल्ड हो गए. रवि बिश्नोई ने तीसरी गेंद पर दो रन लेने के बाद चौथी गेंद पर सिंगल लिया. पांचवीं गेंद पर उनादकट बड़ा शॉट मारने के चक्कर में कैच आउट हो गए.

ये भी पढ़ें: IPL-2023: दिल्ली और मुंबई की टक्कर, दोनों टीमों को पहली जीत की तलाश, जानें पिच रिपोर्ट और ड्रीम-11

आखिरी गेंद में हुआ खूब ड्रामा

अंत में, यह मैच जीतने के लिए एलएसजी को अंतिम गेंद पर एक रन चाहिए थे. तब ही हर्षल पटेल ने देखा की नॉन-स्ट्राइकर बिश्नोई अपनी क्रीज से रन लेने के लिए पहले ही बाहर भाग रहे थे. उन्होंने अपनी गेंद फेकने से पहले उन्हें रन आउट करने की कोशिश की और चूक गए.

इसके तुरंत बाद हर्षल ने थ्रो फेंककर बेल्स गिरा दिया, लेकिन अंपायर ने इसे अमान्य माना.  इसके बाद आखिरी गेंद पर हर्षल ने बॉल तो सटीक फेकी और बल्लेबाज इस गेंद को मिस कर गया. आवेश खान ने बाय का एक रन लेकर टीम को जीत दिला दी.

फैंस ने लिए खूब मजे

सरेआम फूट पड़ा किंग कोहली का गुस्सा

दरअसल, हर्षल पटेल ने चालाकी तो दिखाई लेकिन ज्यादा उत्साह में आकर बेवकूफी कर बैठे. इस बीच बाउंड्री लाइन पर खड़े विराट कोहली ने हर्षल पटेल पर भड़कते हुए इशारा किया कि पास से ही गेंद स्टंप पर मारनी चाहिए थी.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

1 hour ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

1 hour ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

2 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

3 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

3 hours ago