दुनिया

मेट्रो में बिकिनी गर्ल के बाद अब नहाने का Video Viral, चलती Metro में कपड़े उतार शैम्पू करता नजर आया युवक, महिलाओं ने बदली सीट

New York subway train: सोशल मीडिया पर आजकल मेट्रो ट्रेन के अंदर के अलग-अलग कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिसमें लोग तरह-तरह की हरकतें करते हुए नजर आतें हैं. हाल ही में दिल्ली मेट्रो के भी कई वीडियो वायरल हुए हैं. जिसमें एक लड़की केवल बिकनी में यात्रा करती हुई नजर आई. वहीं एक लड़के और लड़की के बीच में कहासुनी का वीडियो भी वायरल हुआ. इस वीडियो में लड़की ने लड़के को दनादन थप्पड़ जड़ दिए थे. मेट्रो ट्रेन के अंदर के अजीबोगरीब वीडियो केवल भारत में नहीं, बल्कि विदेश से खूब वायरल होते हैं. ऐसा ही एक मामला न्यूयॉर्क से सामने आया है. जिसे देखकर आप चौकन्ने रहे जाओगे.

सोशल मीडिया पर न्यूयॉर्क सिटी ट्रेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स सिटी ट्रेन के अंदर ही नहाना शुरू कर देता है. जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाती है.

सिटी ट्रेन में ट्रॉली बैग के अंदर बैठकर नहाया

न्यूयॉर्क सिटी रेल के वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ट्रेन में ट्रैवल कर रहा है. अचानक से वह शख्स खड़ा होता है और अपने कपड़े उतारने शुरू कर देता है. जिसके बाद वह अपना ट्रॉली बैग खोलता है, पानी से भरी एक बोतल लेता है और नहाना शुरू कर देता है. उसे ऐसा ये सब करता देख कुछ महिला यात्री अपनी सीट ही बदल लेती हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. यह यूजर ने वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि- “इसीलिए हमसे काफी आगे है अमेरिकन…अमेरिका के न्यूयॉर्क मेट्रो के अंदर शख़्स साबुन लगाकर नहाया.”

वहीं दूसरे यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वहां किसी की हिम्मत नहीं है कि इसे टोक सके, हमारा कानपुर होता तो दो चार कंटाप पड़ गए होते.

पुराना बताया जा रहा है वीडियो

ट्रेन में नहाते हुए शख्स का वीडियो पुराना बताया जा रहा है. सबसे पहले यह वीडियो फेसबुक पर 11 नवंबर 2022 में पोस्ट किया था. अब एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इस वीडियो को साझा करते हुए शख्स ने लिखा था – न्यूयॉर्क सिटी ट्रेन में नहाते हुए. अब तक इस वीडियो को 56 हजार से अधिक रिएक्शन्स, 12 हजार कॉमेंट्स और 15 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

32 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago