देश

UP News: थानाध्यक्ष ने खाकी को किया शर्मसार, विधवा से वीडियो कॉल पर करने लगा अश्लील बातें, सस्पेंड

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से खाकी को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आ रही है. यहां थानाध्यक्ष ने एक विधवा महिला के फोन पर वीडियो कॉल कर अश्लील बातें की. बताया जा रहा है कि जब महिला ने इसकी विरोध किया तो थानाध्यक्ष ने महिला को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर बड़ी कार्रवाई करने की बात कही. इस मामले में महिला ने बरेली जिले की बारादरी कोतवाली में शिकायत की तो पुलिस एसएचओ को ही बचाने में जुट गई. इस पर महिला ने एसएसपी ऑफिस का दरवाजा खटखटाया और आपबीती बताई. इसके बाद उन्होंने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दे दिया और एसपी पीलीभीत ने थानाध्यक्ष को सस्पेंड भी कर दिया है.

बरेली जिले की रहने वाली विधवा महिला ने बताया कि उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. महिला ने पुलिस और मीडियाकर्मियों की मौजूदगी में कहा कि वह मेहनत-मजदूरी करके अपना व अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही है. उसके पति की मौत बहुत पहले हो गई थी.

महिला ने आरोप लगाया कि 5 जून को उसके मोबाइल पर एक फोन आया और कॉल करने वाले ने अपना नाम राजेन्द्र सिरोही बताया और कहा कि मैं दारोगा हूं. महिला ने कहा कि वह कुछ समझ पाती या कोई सवाल कर पाती तब तक शख्स ने उससे अश्लील बातें करनी शुरू कर दी. इस पर महिला ने शख्स का विरोध किया और फोन काट दिया. दारोगा ने महिला के मोबाइल पर फिर से वीडियो कॉल किया और अश्लील हरकतें करने लगा. महिला का दावा है कि उसके पास इस पूरी घटना का ऑडियो और फ़ोटो भी मौजूद है.

ये भी पढ़ें– Kanpur: बीयर से लदा ट्रक पलटने के बाद मची लूट, कईयों ने मौके पर ही गटकी, मदद के लिए चिल्लाता रहा ड्राइवर

महिला ने ये भी आरोप लगाया कि राजेंद्र सिरोही ने उसे फोन काटने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी. महिला शिकायत लेकर बारादरी कोतवाली पुलिस के पास पहुंची. महिला ने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस दारोगा को बचाने में जुट गई थी और उसकी कोई मदद नहीं की गई.

महिला ने बताया कि उसने पूरे मामले की शिकायत एसएसपी से की. इसके बाद राजेन्द्र सिरोही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई. राजेन्द्र सिरोही वर्तमान में पीलीभीत जिले के थाना घुघचाई में थानाध्यक्ष के पद पर तैनात हैं. वहीं महिला की शिकायत का संज्ञान लेते हुए पीलीभीत एसपी अतुल शर्मा ने थानाध्यक्ष राजेंद्र सिरोही को निलंबित कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

2 minutes ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

16 minutes ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

32 minutes ago

दशहरे पर पीएम मोदी का संदेश; बोले- देश के सामने तीन बड़ी चुनौतियां, एकजुट होकर देना होगा जवाब

Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…

1 hour ago

गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर निशाना, बोले- समाज को बांटने वालों में रावण जैसी सोच

UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…

2 hours ago