बिजनेस

BSE ने अडाणी के 4 शेयरों पर बढ़ाई सर्किट लिमिट, जाने क्या है शेयर्स का हाल

Adani Group Stocks: अडाणी ग्रुप के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से आई रिकवरी को देखते हुए बीएसई (BSE) ने अडाणी के 4 शेयरों पर अपर सर्किट लिमिट बढ़ा दी है. BSE ने जिन कंपनियों की अपर सर्किट लिमिट में बदलाव किया है उनमें अडाणी ट्रांसमिशन, अडाणी ग्रीन एनर्जी, अडाणी विल्मर और अडाणी पावर शामिल हैं. अडाणी ग्रीन एनर्जी ,अडाणी ट्रांसमिशनऔर अडाणी विल्मर के लिए सर्किट लिमिट अब 10 फीसदी कर दी गई है, जबकि अडाणी पावर की सर्किट लिमिट को 5 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी कर दी है. यह सर्किट लिमिट 7 जून यानि आज से लागू हो गई है. एक्सचेंज ने 477 शेयरों के लिए सर्किट लिमिट में संशोधन की घोषणा की है.

ये भी पढ़ें- ईवी स्टार्टअप River को दुबई से मिली 124 करोड़ रुपये की फंडिंग

कैसा है अडाणी के शेयर्स का हाल-

Adani Transmission का शेयर मंगलवार को 816 रुपये पर बंद हुआ था. शेयर आज इंट्रा डे ट्रेडिंग के दौरान करीब 2 फीसदी तेजी के साथ  845 रुपये के लेवल को छुआ था. फिलहाल ये शेयर 839 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. वहीं Adani Wilmar के शेयरों में भी आज 1 फीसदी की तेजी देखी गई और फिलहाल ये 434 के भाव पर ट्रेड कर रहा है. Adani Power में आज करीब 7 फीसदी तेजी के स्तर को छुआ लेकिन फिलहाल ये शेयर 4 फीसदी की तेजी के साथ ये शेयर 274 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. मंगलवार को शेयर 263 रुपये पर बंद हुआ था.

कितनी हो चुकी है रिकवरी-

जनवरी के अंतिम सप्ताह में हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद से अडाणी समूह के शेयर्स में जबरदस्त गिरावट आई थी. 2-3 महीने तक लगातार शेयर्स की पिटाई होती रही लेकिन स्टॉक मैनीपुलेशन के आरोप झेल रही कंपनी को सुप्रीम कोर्ट पैनल से क्लीन चिट मिलने के बाद से शेयर्स में रिकवरी और स्टेबिलिटी देखी जा रही है. नतीजा ये है कि इस ग्रुप की लगभग सभी कंपनियों के शेयर में रिकवरी आ चुकी है. सबसे ज्यादा रिकवरी Adani Enterprises में देखी गई है. जो हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद यह शेयर 1017 रुपये के लो पर चला गया था. ये शेयर फिलहाल

लो लेवल से 130 फीसदी रिकवरी है. शेयर आज के ट्रेडिंग सेशन में 2465 रुपये के भाव को छू चुका है. जिसकी मतलब साफ है कि निवेशकों का अडानी ग्रुप में भरोसा बढ़ रहा है. आपको बता दें कि इस तेजी के बाद ग्रुप की 10 लिस्‍टेड कंपनियों का कंबाइंड मार्केट कैप करीब 10.50 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच चुका है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

23 minutes ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

35 minutes ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

38 minutes ago

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

1 hour ago