डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक और क्राउन प्रिंसेस मैरी एलिजाबेथ
Taj Mahal: प्रेम का प्रतीक आगरा का ताजमहल न जाने कितने ही लोगों को अपनी खूबसूरती का दीवाना बना चुका है. देश-विदेश से तो प्रतिदिन ही इसे निहारने के लिए पर्यटक आते रहते हैं. दुनिया के किसी भी देश के प्रतिनिधि जब किसी काम से भारत का दौरा करते हैं तो ताजमहल को निहारने के लिए कुछ पल के लिए जरुर जाते हैं. ऐसा ही कुछ डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक और क्राउन प्रिंसेस मैरी एलिजाबेथ के साथ भी हुआ. वे भी भारत में चार दिवसीय दौरे पर आए हुए हैं, लेकिन सबसे पहले ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंचे.
बता दें कि रविवार को डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक और क्राउन प्रिंसेस मैरी सुबह 4-दिवसीय दौरे के लिए भारत पहुंचे हैं. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि यह डेनमार्क से 2 दशक में भारत की पहली रॉयल यात्रा है. भारत में डेनमार्क के दूतावास ने दोनों अतिथियों द्वारा ताज महल का दीदार करने की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है.
सूत्रों के मुताबिक, डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन और क्राउन प्रिंसेस, मैरी एलिजाबेथ भारत पहुंचे हैं. भारत के दोनों अतिथि यहां 26 फरवरी से 2 मार्च तक रहेंगे. रविवार को क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन और डेनमार्क की क्राउन राजकुमारी मैरी एलिजाबेथ आगरा में ताजमहल का दीदार करने पहुंचे.
बताया जा रहा है कि डेनमार्क के शाही परिवार की ओर से दो दशकों में यह पहली यात्रा है. इससे पहले, क्राउन प्रिंस ने 2003 में भारत की यात्रा की थी. महारानी मारग्रेट ने 2003 में क्राउन प्रिंसेस के रूप में भारत का दौरा किया था.
इस पूरे मामले को लेकर विदेश मंत्रालय ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि, भारत और डेनमार्क जीवंत और खुले लोकतंत्र के रूप में, नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के सामान्य मूल्यों और महत्वपूर्ण बहुपक्षीय मुद्दों पर विचारों के अभिसरण को साझा करते हैं. इस यात्रा से भारत और डेनमार्क के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने और बढ़ाने की उम्मीद है.
-भारत एक्सप्रेस
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…