देश

IAS Andra Vamsi को मिली बस्ती की जिम्मेदारी, इनकी कुशल नेतृत्व क्षमता के सीएम योगी भी हैं कायल

IAS Andra Vamsi: IAS अधिकारी आंद्रा वामसी ने बस्ती जनपद का कमान सम्भाल ली है. सबसे पहले ईमानदार छवि के इस अधिकारी ने सबसे पहले सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट गौशाला का निरीक्षण किया और गौ माता की पूजा कर आशीर्वाद भी लिया. बताया जाता है कि वह गौ माता की पूजा में भरोसा रखते हैं और उनको गौ माता से अति लगाव है. आंद्रा वामसी को लेकर चर्चा है कि वह जिस जिले में भी रहे, अपनी अलग छाप छोड़ी है. जिस जिले में वह रहते हैं जनता सुख से रहती है. सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन के साथ उनको धरातल पर उतारना और उनको आम लोगों तक पहुंचाने की कला ही आंद्रा वामसी को तमाम अधिकारियों से बिल्कुल अलग रखती है. कई जिलों में बतौर सीडीओ तैनात रहने के बाद उनको कुशीनगर और झांसी का जिलाधिकारी बनाया गया था.

गरीबों की मदद करने में आगे रहते हैं आंद्रा वामसी

मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले आंद्रा वामसी पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली. 2006 में हैदराबाद के जवाहर लाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में बी. टेक की डिग्री लेने के बाद उन्होंने मल्टीनेशनल कंपनी एसेंचर में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम किया, लेकिन वह देश के लिए कुछ करना चाहते थे. इसलिए उन्होंने आईएएस बनने की ठानी और गरीब, शोषित और वंचित लोगों की आवाज बनने का सपना देखा.

इसके बाद वो तैयारी में जुट गए. वह बचपन से ही होनहार थे. 2008 में इनकम टैक्स विभाग में बतौर असिस्टेंट कमिश्नर ज्वॉइन होने के बाद वह लगातार आगे बढ़ते गए. इनकम टैक्स की नौकरी के दौरान 2011 में देश की सबसे बड़ी परीक्षा यूपीएससी पास कर ली और आईएएस बन गए.

ये भी पढ़ें– Agra: 15 साल की किशोरी का अपहरण कर तीन युवकों ने किया गैंगरेप, गिरफ्तारी के डर से एक आरोपी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बेहद कड़क और ईमारदार IAS हैं आंद्रा वामसी

बता दें कि आंद्रा वामसी लखनऊ में कौशल विकास मिशन के डायरेक्टर पद पर काम कर रहे थे.  अचानक उनको सूचित किया गया कि उनको बस्ती जनपद की कमान दी जा रही है. आईएएस आंद्रा वामसी की छवि को लेकर कहा जाता है कि वह जितने कड़क हैं उतने ही अधिक वह ईमानदार भी हैं. वह ऑन स्पॉट फैसला लेते हैं और किसी भी तरह की गलती उनको बर्दाश्त नहीं है. उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता के सीएम योगी भी कायल हैं. इसीलिए उनको बस्ती की जिम्मेदारी सौंपी है.

गौशाला में की गौमाता की पूजा

बस्ती डीएम का पदभार ग्रहण करने के बाद आंद्रा वामसी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि वह सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएंगे और यही उनकी प्राथमिकता है. इसी के साथ कहा कि विकास और राजस्व के काम को भी बेहतर तरीके से उनको करना है. मालूम हो कि बस्ती में बतौर जिलाधिकारी की कमान संभालने के 24 घंटे बाद ही आंद्रा वामसी एक्शन मोड में दिखाई दिए और मुख्यमंत्री योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट गौशाला को संजीदगी से लेना शुरू कर दिया है

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

5 hours ago