पीएम नरेंद्र मोदी
G20 Summit 2023: जी20 देशों के शिखर सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और दिल्ली में 9-10 सितंबर को होने वाले शिखर सम्मेलन के लिए जी20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों का भारत आने का सिलसिला शुरू हो गया है. इस समिट को लेकर दिल्ली में भव्य इंतजाम किए गए हैं. इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ‘एक्स’ पर अपनी कवर इमेज बदल दी है. पीएम मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम की तस्वीर को कवर इमेज के तौर पर लगाया है.
इस तस्वीर में एक चमकदार रोशनी वाला भरत मंडपम दिखाई दे रहा है, जिसमें नटराज की मूर्ति स्थापित है. पीएम मोदी ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदली है और तिरंगे की जगह ‘नमस्ते’ करते हुए अपनी तस्वीर लगाई है.
वहीं पीएम मोदी ने जी-20 समिट को लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने कहा है, “भारत को 09-10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में 18वें जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करते हुए खुशी हो रही है. यह भारत द्वारा आयोजित किया जाने वाला पहला G20 शिखर सम्मेलन है. मैं अगले दो दिनों में विश्व नेताओं के साथ सार्थक चर्चा की आशा करता हूं.”
जी20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में होना है. इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत विकासशील और विकसित देशों के अन्य नेता शामिल होने भारत आ रहे हैं.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) प्रमुख क्रिस्टलिना जॉर्जीवा उन शीर्ष नेताओं में से हैं जो जी20 शिखर सम्मेलन के लिए शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे हैं. भारत वर्तमान जी20 अध्यक्ष के रूप में शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है.
वहीं इन नेताओं का स्वागत विभिन्न मंडलियों द्वारा पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियों के साथ किया गया और मुस्कुराते हुए जॉर्जीवा ने हवाई अड्डे पर संगीत की धुन पर नृत्य किया. मेलोनी और हसीना का हवाई अड्डे पर क्रमशः केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे और दर्शना जरदोश ने स्वागत किया.
ब्रिटिश पीएम का अश्विनी चौबे ने किया स्वागत
ब्रिटिश पीएम सुनक का स्वागत केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने किया जबकि अल्बर्टो फर्नांडीज का स्वागत केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने किया. कोमोरोस के राष्ट्रपति अजाली असौमानी भी यहां पहुंचे और उनका जोरदार स्वागत किया गया. जी20 नेता समिट के दौरान महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर मंथन करेंगे.
अपनी जी20 अध्यक्षता के तहत भारत समावेशी विकास, डिजिटल नवाचार, जलवायु लचीलापन और न्यायसंगत वैश्विक स्वास्थ्य पहुंच जैसे विभिन्न मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है. वहीं यूक्रेन का मुद्दा भी इस समिट में छाया रह सकता है जिसको लेकर रूस की तरफ से चेतावनी दी गई है.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…