देश

UP News: रोहिंग्या नागरिकों के खिलाफ एक्शन में UP ATS, 74 को किया गिरफ्तार.

UP News: उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या नागरिकों के खिलाफ लगातार यूपी एटीएस की कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में एटीएस की विंग ने सहारनपुर में एक हफ्ते के अंदर दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए सहारनपुर के मंडी थाना इलाके से म्यामार के रहने वाले दो रोहिंग्या नागरिकों अनवर सादिक व अकबर को गिरफ्तार किया है. दोनो ही यहाँ पर एक कमेले में काम करते थे और दस सालों से अपनी पहचान छुपाकर यहां रह रहे थे.

बता दें कि पूरे उत्तर प्रदेश में एटीएस द्वारा एक ऑपरेशन चलाया जा रहा है, जिसमें अवैध रूप से आवासित कुल 74 रोहिंग्या गिरफ्तार किए गए हैं. इससे पूर्व देवबंद में भी यूपी एटीएस ने पिछले हफ्ते ही दो संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था जो अपनी पहचान छुपा कर फर्जी दस्तावेजों के जरिए देवबंद में पनाह लिए हुए थे. यूपी एटीएस की इस कार्रवाई से एक बार फिर से पश्चिमी यूपी का सहारनपुर चर्चाओं में है. इससे पहले भी यूपी एटीएस सहारनपुर से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल कई संदिग्धों को गिरफ्तार कर चुकी है और इसी को देखते हुए लगातार उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है जो देश के खिलाफ षडयंत्र रच रहे हैं.

 

बता दें कि उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर यूपी एटीएस द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से आवासित रोहिंग्याओं के विरुद्ध अभियान चलाया गया. प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून—व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने इस सम्बंध में  बताया कि यूपी एटीएस को सूचना प्राप्त हुई थी कि अवैध रूप से सीमा पार करके उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में रोहिंग्या आवासित हो रहे हैं. इसके बाद इस सूचना के आधार पर जांच करने के बाद सोमवार को एटीएस द्वारा जनपदों की पुलिस के सहयोग से यूपी के विभिन्न हिस्सों में अभियान चलाया था और आवासित कुल 74 रोहिंग्या गिरफ्तार किए गए हैं. जानकारी मिली कि सभी अवैध रूप से बांग्लादेश के बॉर्डर को पार करते हुए भारत में घुसे थे और यहां मौका पाते ही झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे थे.

 

ये भी पढ़ें- Sahara Refund: लोगों को पैसा वापस मिलने की उम्मीद; सहारा रिफंड पोर्टल पर अब तक 7 लाख लोगों ने किया रजिस्ट्रेशन, निवशकों को देनी होगी ये जानकारी

बता दें कि मथुरा से 31, गाजियाबाद से 4, अलीगढ़ से 17, मेरठ-सहारनपुर से 2-2, हापुड़ से 13 रोहिंग्या गिरफ्तार किए गए हैं. इसके अलावा हापुड़ से 2 पुरुष बाल अपचारी और 1 महिला बाल अपचारी को दबोचा गया है. तो वहीं मेरठ से भी एक पुरुष बाल अपचारी और एक महिला बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया है. मालूम हो कि मथुरा में सोमवार की भोर में ही, यूपी एटीएस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर अवैध रूप से झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि गिरफ्तार रोहिंग्या में व्यस्कों से अधिक संख्या में बच्चे देखने को मिले हैं. जानकारी सामने आई है कि, बच्चों को एक मौलवी उर्दू के साथ-साथ तमाम तरह की तालीम दिया करते थे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

₹1.86 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक! भारत को ग्रीन एनर्जी हब बनाने के लिए मोदी सरकार का बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज़-III (GEC-III) स्कीम…

12 minutes ago

‘2029 तक पंजाब को बना देंगे नशा-मुक्त’; अमित शाह का बड़ा दावा, जालंधर में AAP सरकार पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में BJP की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के…

18 minutes ago

बदायूं में शादी का झांसा देकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी दी तो युवती ने पी लिया तेजाब

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने…

29 minutes ago

‘टाटा कार की जगह गधा खरीद लेता’, 12 लाख की गाड़ी पर पोस्टर चिपकाकर सड़क पर उतरा मालिक, देखें- VIDEO

Alwar Tata Car Video: राजस्थान के अलवर में एक व्यक्ति ने अपनी टाटा की कार…

31 minutes ago

नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी करार, सजा पर क्या है कोर्ट का रुख?

Muskan Rastogi Sahil Shukla Convicted: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा…

33 minutes ago

भारत से अमेरिकियों को ठगा: दिल्ली में चल रहा था Apple के नाम पर फ्रॉड; 7 लोगों से क्या-क्या मिला?

Fake Apple Tech Support Scam Delhi: दिल्ली के नारायणा में फर्जी Apple टेक-सपोर्ट कॉल सेंटर…

46 minutes ago