पीड़ित युवक
Noida: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां एक प्रेमी शादी का प्रस्ताव लेकर प्रेमिका के घर पहुंचा. उसे उम्मीद थी कि प्रेमिका के परिजन उसका स्वागत करेंगे. लेकिन जैसे ही वो प्रेमिका के घर पहुंचा उसके पिता और भाई ने उसे रस्सी से बांध दिया. इतना ही नहीं युवक का खतना भी करवा दिया. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक बुलंदशहर के गुलावटी का रहने वाला है. नोएडा में रहकर अपना और अपने परिवार का भरण पोशण कर रहा था. घटना को अंजाम नोएडा में दिया गया है. बताया गया है कि जब युवक का खतना किया जा रहा था तो प्रेमिका ने उसके परिजनों को सूचना दे दी. इसके बाद युवक के परिजनों ने आकर उसे बचाया.
मामले में पीड़ित युवक ने नामजद शिकायत दर्ज की है. बुलंदशहर पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच सीओ सिकंदराबाद को सौंप दी गई है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि पीड़ित युवक नोएडा में किसी कंपनी में नौकरी करता है. वह नोएडा में ही किराए का घर लेकर रहता था. इसी दौरान उसकी पड़ोस में रहने वाली युवती से प्यार हो गया. प्यार को अंजाम तक पहुंचाने की दोनों ने ठानी.
युवक शादी का प्रस्ताव लेकर सीधे प्रेमिका के घर पहुंच गया. वहां लड़की के भाई, पिता ने पहले तो उसे बांध दिया, फिर उसका खतना कर दिया. न्यूज एजेंसी के हवाले से पीड़ित ने बताया कि युवती को भी पता था कि वह हिन्दू है, वहीं वह खुद भी जानता था कि युवती मुस्लिम है. इसके बाद भी दोनों ने जीवन साथ जीने की ठानी. दोनों ने तय किया था कि शादी के बाद दोनों पूजा पाठ करेंगे. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि युवती के माता-पिता और दो भाइयों ने मिलकर उसे कमरे में बांध दिया. लड़की के परिजनों ने धर्म परिवर्तन करके निकाह करने के लिए कहा, लेकिन मैंने मना कर दिया. उन्होंने घर में ही एक डॉक्टर को बुलाया और सुई लगाकर बेहोश करवा दिया. इतना ही नहीं प्राइवेट हॉस्पीटल ले जाकर खतना भी करा दिया.
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि वालों के लिए नौकरी, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन वृषभ राशि वालों के लिए करियर,…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मिथुन राशि वालों के लिए नौकरी,…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन कर्क राशि वालों के लिए करियर, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन सिंह राशि वालों के लिए नौकरी,…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन कन्या राशि वालों के लिए नौकरी,…