देश

UP News: उत्तर प्रदेश ने लहराया परचम, मिला क्रेता-विक्रेता गौरव सम्मान-2023, विभिन्न श्रेणियों में हासिल किए छह पुरस्कार

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है और कारोबार के क्षेत्र में लगातार सम्मान प्राप्त कर रहा है. हाल ही में सूबे में छह अलग अलग श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए यूपी को पुरस्कृत किया गया है. केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले और खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने ये पुरस्कार प्रदान किए हैं.

मुख्यमंत्री योगी की अगुवाई में प्रदेश सरकार कारोबार के लिए न केवल बेहतर माहौल प्रदान कर रही है, बल्कि नए उद्योगों की स्थापना के लिए कारोबारियों को प्रोत्साहित करने के लिए भी कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है. लिहाजा, प्रदेश में लगातार नए निवेशक निवेश करने में रुचि दिखा रहे है. प्रदेश ने सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) पर भरोसा जताते हुए आवश्यक सामान्य उपयोग की वस्तुओं और सेवाओं की ऑनलाइन खरीद की सुविधा के तहत नया आयाम स्थापित किया. दरअसल, ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) विभिन्न सरकारी विभागों, संगठनों, सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा आवश्यक सामान्य उपयोग की वस्तुओं और सेवाओं की ऑनलाइन खरीद की सुविधा प्रदान करता है. GeM (जीईएम) का लक्ष्य सार्वजनिक खरीद में पारदर्शिता, दक्षता और गति को बढ़ाना है.

ये भी पढ़ें- UP News: हरदोई में प्रसव के नाम पर सरकारी अस्पताल में वसूला जा रहा पैसा, महिला स्वास्थ्यकर्मी का पैसे लेते वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कम्प

प्रदेश के 6 पुरस्कार किए हैं अपने नाम

सोमवार को वाणिज्य मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में दिए इसी के तहत क्रेता-विक्रेता गौरव सम्मान-2023 प्रदान किए गए, जिसमें उत्तर प्रदेश ने उत्तम प्रदेश के रूप में विभिन्न श्रेणियों में 6 पुरस्कार अपने नाम किए. प्रदेश ने कुल ऑर्डर मूल्य, ऑर्डर की संख्या, उच्चतम सेवा खरीद, एमएसई को जीएमवी और स्टार्टअप्स को जीएमवी प्लेटफॉर्म के माध्यम से लेनदेन किया गया, जिसके तहत उत्तर प्रदेश को GeM w.r.t. मामले में शीर्ष खरीदार के रूप में ये पुरस्कार प्रदान किए गए.

प्रदेश की ओर से इन्होंने प्राप्त किया है ये पुरस्कार

बता दें कि प्रदेश की तरफ से ये पुरस्कार एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अमित मोहन प्रसाद और सेक्रेटरी ने प्राप्त किए हैं. इन पुरस्कारों को हासिल कर प्रदेश ने भारत में पारदर्शी, समावेशी और कुशल सार्वजनिक खरीद परिदृश्य के दृष्टिकोण परिलक्षित किया है. वित्तीय वर्ष 2022-23 में, उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय सार्वजनिक खरीद बाजार में व्यवसाय संचालित करने के लिए GeM पर लगातार भरोसा करके सार्वजनिक खरीद प्रक्रियाओं की विश्वसनीयता बढ़ाने की दिशा में अनुकरणीय प्रतिबद्धता प्रदर्शित की.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जज्बे को सलाम! 34 हफ्ते की प्रेग्नेंसी महिला दौड़ी 7 मैराथन, जानें डायड्रे कीन की कहानी

Pregnant Woman Runs 7 Marathons Viral News: न्यूयॉर्क की 38 वर्षीय डायड्रे कीन ने प्रेग्नेंसी…

15 minutes ago

पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार से मिले पीएम मोदी, जाफरपट्टी मंच पर निशांत कुमार को दिया आशीर्वाद

बिहार दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी की पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार के साथ गर्मजोशी…

18 minutes ago

‘नेताओं की चमड़ी मोटी होती है’: अमिताभ सिन्हा की किताब में दिखी पीएम मोदी की कार्यशैली और मानवीय छवि

वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ सिन्हा की किताब 'कुछ कही, कुछ अनकही' का नई दिल्ली में विमोचन…

26 minutes ago

हुनरमंद युवाओं का रोजगार कोई नहीं छीन सकता, लखनऊ में पीएम मोदी ने समझाया कौशल का महत्व

लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि…

38 minutes ago

ITI डॉलीगंज के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा, बताया कैसे साकार होगा कौशल विकास

आईटीआई डॉलीगंज, श्री विजयपुरम में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. इसमें अंडमान…

46 minutes ago

‘आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत…’, इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के हीरो निखिल चौधरी; जानें भारत कनेक्शन?

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑलराउंडर निखिल चौधरी के दमदार प्रदर्शन…

1 hour ago