देश

UP News: पीआरडी जवानों का 16 लाख रुपये का होगा दुर्घटना बीमा, पत्नि भी एक्सीडेंटल इंश्योरेंस के तहत रहेगी कवर

अनुज कुमार

UP News: उत्तर प्रदेश में कार्यरत 32 हजार पीआरडी जवानों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है. अब सरकार 16 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा उनके लिए कराने जा रही है. इसके लिए जवानों को सिल्वर कार्ड दिया जोयगा. इसके तहत जवान की पत्नी भी दुर्घटना बीमा के तहत कवर रहेंगी. यही नहीं, जवानों का अलग से एक लाख रुपये का टर्म लाइफ इन्श्योरेंस होगा. इसके अंतर्गत सामान्य मृत्यु की स्थिति में उनके आश्रितों को एक लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जायेगी. साथ ही उन्हें इन्स्टेंट ओवर ड्राफ्ट की फैसेलिटी भी दी जायेगी.

मिली जानकारी के मुताबिक पीआरडी जवानों को यह सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध होंगी. इस संबंध में आज अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण डा. नवनीत सहगल ने केनरा बैंक के साथ समझौता किया है. बापू भवन स्थित कार्यालय कक्ष में अपर मुख्य सचिव एवं कैनरा बैंक के उप महाप्रबंधक, अंचल कार्यालय, लखनऊ के मध्य एमओयू का आदान-प्रदान हुआ. इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के 32 हजार पीआरडी जवानों एवं उनके परिवारों को विभिन्न प्रकार की निःशुल्क सुविधाएं मुहैया कराई जायेंगी.

ये भी पढ़ें- UP News: बकरीद पर बॉडी वार्मर कैमरे के साथ सादे कपड़ों में जगह-जगह तैनात रहेगी पुलिस, डायल 112 की 48 सौ गाड़ियां करेंगी पेट्रोलिंग, रहेगा ड्रोन का पहरा

जीरो बैलेंस से खोला जाएगा खाता

डा. सहगल ने मीडिया को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि केनरा बैंक में पीआरडी जवानों एवं उनके परिवार का खाता जीरो बैलेंस पर खोला जायेगा और मानदेय उसी खाते में जायेगा. इसी के साथ कहा कि, खाता धारकों को अधिकतम तीन लाख रुपये की ओवर ड्राफ्ट की सुविधा मिलेगी और धनराशि निकालने पर किसी भी प्रकार का ब्याज नहीं देना होगा. उन्होंने बताया कि पीआरडी जवानों एवं उनकी पत्नी को लॉकर सुविधा भी निःशुल्क मिलेगी. शेयर ट्रेडिंग के लिए निःशुल्क डीमैट एकाउंट खोलने की सुविधा मिलेगी. साथ ही कहा कि इसके अलावा 200 लीफ तक चेकबुक फ्री मिलेगी. डेबिट और क्रेडिट कार्ड भी दिया जायेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

1 hour ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

2 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

2 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

3 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

3 hours ago