मृतक के घर के बाहर लगी भीड़, पूछताछ करती पुलिस
विशाल गोयल
UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में प्रेमिका का विवाह कहीं और तय होने पर प्रेमी ने पहले प्रेमिका को गोली मारी फिर खुद को भी फांसी पर लटक गया जिससे उसकी भी मौत हो गई है. जानकारी सामने आई है कि युवती का विवाह 21 मई को किसी और से होने जा रहा था. इसी के बाद प्रेमी ने ये कदम उठाया.
मामला हापुड़ में थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के मोहल्ला तगासराय से सामने आया है. यहां एक सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका के घर में घुसकर ही गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है. जानकारी सामने आ रही है कि युवक दोपहर को प्रेमिका के घर में उस वक्त घुसा. जब परिजन काम में लगे थे, क्योंकि प्रेमिका की किसी और से 21 मई को शादी थी. घर में शादी वाला माहौल था और सभी शादी की तैयारियों में लगे हुए थे. इसी दौरान एक युवक जबरन घर में घुस गया. जब तक घर वाले कुछ समझ पाते तब कर उसने युवती की कनपटी से सटाकर गोली चला दी. इस दौरान परिजनों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी तीसरी मंजिल पर चढ़कर पड़ोस की छत पर कूद गया और खुद को एक कमरे में बंद कर फांसी लगा ली. जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई, जबकि युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उपचार की दौरान युवती की मौत हो गई. आरोपी कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के गांव दस्तोई निवासी सोनू बताया जा रहा है. पुलिस मामले में परिजनों से पूछताछ कर रही है.
बताया जा रहा है कि युवती की शादी 21 मई को गांव अमरपुर से होनी तय हुई थी, जिससे युवक खफा चल रहा था. दोनों के बीच में कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवक ने जब देखा कि वह प्यार में सफल नहीं हो रहा है तो उसने प्रेमिका की हत्या कर खुद भी मौत को लगे लगा लिया. फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच चल रही है. बता दें कि युवक-युवती दोनों ही एक ही समुदाय के रहने वाले थे.
अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद मिश्रा ने बताया कि युवक सोनू प्रजापति ने एक लड़की के घर में घुसकर उसे गोली मार दी है और उसके बाद पड़ोस के ही एक घर में फस्ट फ्लोर जाकर उसने फांसी लगा ली है. दोनों की मृत्यु हो गई है. मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है. जानकारी में आया है कि 21 तारीख को लड़की की शादी थी और समस्त पहलूओं पर गहनता से जांच चल रही है, पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है. शीघ्र ही सत्यता से अवगत कराया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…
चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…
Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…