तेज प्रताप यादव व बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री
Tej Pratap Yadav: बागेश्वर धाम सरकार (Bageshwar Dham Sarkar) के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के पटना पहुंचने के बाद आरजेडी हमलावर है. आरजेडी नेता धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे हैं और उन पर निशाना साध रहे हैं. राजद नेता तेज प्रताप यादव ने भी अब धीरेंद्र शास्त्री को लेकर बयान दिया है और आरोप लगाया कि बाबा बिहार के लोगों को गाली देने का काम कर रहे हैं.
तेज प्रताप यादव ने कहा, “बिहार में कृष्ण राज्य है, यहां महागठबंधन का राज है. भगवान श्रीकृष्ण 16 कलाओं से पूर्ण थे और राम जी 14 कला से ही पूर्ण थे…ये सब देश को तोड़ने के लिए राजनीति की जा रही है. जनता ने कर्नाटक में परिणाम दे दिया है.” तेज प्रताप यादव ने कहा, “कौन बाबा? कैसे बाबा? हम लोग केवल देवराहा बाबा को मानते हैं. किसी बाबा-आबा-टाबा को हम नहीं जानते हैं.”
राजद नेता ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में आए कई लोगों की तबीयत खराब हो गई है और ये बाबा बिहार के लोगों को गाली दे रहे हैं. तेज प्रताप ने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा, “शिशुपाल ने भी भगवान श्रीकृष्ण को गाली दी थी जिसका नतीजा ये हुआ कि श्रीकृष्ण ने सुदर्शन चक्र चला दिया. अब कर्नाटक में जनता ने भी सुदर्शन चक्र चला दिया और इनका (बीजेपी) सब तहस-नहस हो गया.”
इसके पहले, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने धीरेंद्र शास्त्री की पटना में चल रही कथा में शामिल नहीं होने की बात कही थी. सोमवार को खुद तेजस्वी यादव ने स्पष्ट कर दिया कि वे बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने नहीं जा रहे हैं. उन्होंने साफ लहजे में कहा, “जहां जनता का भला होता है, वहीं हमलोग जाते हैं.”
दरअसल, सोमवार को दिनभर चर्चा होती रही कि राजद प्रमुख लालू यादव और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हनुमंत कथा में शिरकत करेंगे. तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात खुद साफ कर दी. धीरेंद्र शास्त्री के पटना आने का राजद के कई नेता विरोध कर चुके हैं. तेजस्वी यादव ने कहा, “हमारे यहां बहुत सारे निमंत्रण आते रहते हैं. जहां जनता का काम होता है, वहीं हम लोग जाते हैं.” धीरेंद्र शास्त्री की कथा पटना के नौबतपुर में हो रही है. 13 मई से शुरू यह हनुमंत कथा 17 मई तक चलेगी.
-भारत एक्सप्रेस
दिव्य प्रेम सेवा मिशन के तत्वावधान में 22 से 28 अक्टूबर 2026 तक गाजियाबाद के…
विजयदशमी हमें सत्य की असत्य पर जीत का संदेश देती है, लेकिन डिजिटल युग में…
Yogi Adityanath AI video: अखिलेश यादव के कार्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ का AI डांस…
अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…
Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…