देश

UP News: एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले अजय सरोज को योगी सरकार देगी नौकरी, पीएम मोदी से मिले, लेकिन रह गया ये मलाल

Prayagraj:  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार खिलाड़ियों का कितना सम्मान करती है, ये इसी से मालूम हो जाता है कि एशियन गेम्स में भारत के लिए रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी को अब नौकरी देने जा रही है. यूपी सरकार के इस फैसले से जहां एक ओर खिलाड़ी का भविष्य सुरक्षित होगा तो वहीं उसे भारत के लिए और अच्छी तैयारी करने का भी बल मिलेगा. फिलहाल प्रधानमंत्री से मिलकर अपने सपने को पूरा बताने वाले इस खिलाड़ी का सपना अब अगले साल पेरिस में होने वाले ओलंपिक में पदक जीतना है और इसके लिए वह तैयारी में अभी से जुट गए हैं.

हम यहां बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के कजियानी गांव के रहने वाले अजय कुमार सरोज की, जिन्होंने एशियन गेम्स में 1500 मीटर दौड़ स्पर्धा में रजत पदक हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया है. मंगलवार को सभी विजेता खिलाड़ियों के साथ उन्होंने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस अवसर को लेकर अजय कहते हैं कि यह एक सपने के सच होने जैसा था. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री से मिलने के लिए वह इतने उत्सुक और खुश थे कि सोमवार की रात को उनको ठीक से नींद भी नहीं आई. उन्होंने बताया कि सोमवार को जब वह अपने घर में थे, तभी सब उनसे पीएम से मिलने के बारे में पूछ रहा था और वह यह सोचकर खुश थे कि वह दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता अपने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे. उन्होंने कहा कि मंगलवार को वह पीएम के साथ थे और वह उन सभी के साथ फोटो खिंचा रहे थे. इसको लेकर वह बहुत खुश थे.

ये भी पढ़ें- PM Modi ने नारी शक्ति का दिया बेहतरीन उदाहरण, महिला सांसदों के सवाल पूछने के आंकड़ों को लेकर किया दिलचस्प ट्वीट

थोड़ा रह गया मलाल

अजय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह प्रधानमंत्री से मिले लेकिन उनके मन में उनसे व्यक्तिगत मुलाकात न हो पाने का मलाल रह गया है. इसी के साथ उन्होंने बताया कि वह सोमवार की देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस से नई दिल्ली पहुंचे थे और मंगलवार को विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री से एशियन गेम्स के सभी पदक विजेताओं के साथ मुलाकात की थी.

अब पूरा करना है ये सपना

मीडिया से बात करते हुए अजय सरोज ने बताया कि वह प्रयागराज के कजियानी गांव की छोटी सी जगह के रहने वाले हैं, लेकिन उनके सपने बड़े हैं और अपने सपने को पूरा करने के लिए वह दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और अब उनका सपना पेरिस में अगले वर्ष होने वाले ओलंपिक में पदक जीतना है. इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि उनको राज्य सरकार से भी नौकरी मिलने का प्रस्ताव मिला है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

5 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

5 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

5 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

6 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

6 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

6 hours ago