मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फोटो फाइल)
UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिव्यांगों के हित के लिए बड़ा काम किया है. अब उनको हर महीने 1500 रुपए की पेंशन तो मिलेगी ही साथ ही उनको आसानी से लोन की सुविधा भी मिलेगी. इस सम्बंध में दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने घोषणा की है. योजना भवन में आयोजित चतुर्थ दिव्यांग राज्य सलाहकार बोर्ड की बैठक में उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की तकनीकी आधारित शिक्षा एवं कौशल विकास को प्रोत्साहन दिया जा रहा है. नई शिक्षा नीति के अनुसार दिव्यांग बच्चों का विद्यालयों में सकल नामांकन अनुपात बढ़ाया जाएगा. साथ ही उनकी सरकार द्वारा आर्थिक मदद की भी जानकारी दी.
यह मदद निराश्रित दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान योजना के तहत जरूरतमंद दिव्यांगजनों को दी जाएगी. इस सम्बंध में दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने बताया कि दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान योजना के तहत लाभार्थियों को प्रतिमाह एक हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है, जिसे 1500 रुपये प्रतिमाह किए जाने का प्रस्ताव किया जा रहा है. इसी के साथ उन्होंने ये भी जानकारी दी कि, दिव्यांगजनों को कौशल विकास के बाद ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा.
बैठक के दौरान मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि, दिव्यांगजनों के लिए तकनीकी आधारित शिक्षा एवं कौशल विकास को प्रोत्साहन दिया जा रहा है. इसी के साथ बताया कि, नई शिक्षा नीति के अनुसार दिव्यांग बच्चों का विद्यालयों में सकल नामांकन अनुपात बढ़ाया जाएगा. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि दिव्यांगजन के शैक्षिक पुनर्वासन के लिए 26 नए विद्यालयों के संचालन के लिए कार्ययोजना का बनाई जा रही है. उन्होंने आगे बोला कि, चरणबद्ध तरीके से सभी विद्यालयों का संचालन आगामी शैक्षिक सत्रों में प्रारंभ किया जाएगा. राज्य के 16 विद्यालयों ने आइएसओ प्रमाणन प्राप्त किया है और यहां स्मार्ट क्लास की व्यवस्था लागू की गई है.
बैठक में मंत्री ने ये भी जानकारी दी कि, दिव्यांगजनों के हित के लिए व अच्छी शिक्षा के लिए गुणवत्तापरक शिक्षा एवं तकनीकी नवाचार के लिए ई-लर्निंग रिसोर्स सेंटर की स्थापना एवं संचालन ई-लर्निग वेब पोर्टल ज्ञानन्दा से लाइव कर दिया गया है. साथ ही उन्होंने खेल के लिए कहा कि, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए दिव्यांग खिलाड़ियों को तैयार करने के उद्देश्य से डा. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में सुविधाओं से युक्त विशिष्ट स्टेडियम स्थापित कर दिया गया है. इसी के साथ ये भी बताया कि, कुछ अन्य जिलों में भी खेल क्लस्टर या मिनी स्टेडियम की स्थापना कराई जाएगी. बता दें कि बैठक के मौके पर दिव्यांग राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्यों ने भी अपने सुझाव रखे. बैठक में विधानसभा सदस्य डा. मुकेश चंद्र वर्मा, अपर मुख्य सचिव दिव्यांगजन एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण हेमंत राव, विशेष सचिव अजीत कुमार, निदेशक सत्यप्रकाश पटेल, पदमश्री विजेती दीपा मलिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…