अस्पताल में भर्ती भाजपा नेता
मोहम्मद परवेज आलम
UP Nikay Chunav 2023: जहां यूपी निकाय चुनाव को लेकर काफी मंथन के बाद सत्ता पार्टी भाजपा ने चेयरमैन, पार्षद और मेयर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए तो वहीं लिस्ट सामने आने के बाद तमाम जमीनी व पुराने कार्यकर्ता पार्टी के फैसलों से खुश नहीं है. कई तो ऐसे कार्यकर्ता हैं जो इस नाराजगी के चलते अपनी जीवन लीला तक समाप्त करने पर उतारू हो गए हैं. कल ही शामली में एक भाजपा नेता ने आत्महत्या कर ली तो वहीं ताजा खबर सामने आ रही है कि अमरोहा में भी एक भाजपा नेता ने टिकट न मिलने के कारण जहर खा लिया है. हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी सामने आ रही है कि उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा में नामांकन से ऐन पहले टिकट कटने से आहत शहर के मोहल्ला मंडी चौब निवासी मुकेश सक्सेना उर्फ नाटे भाई ने जहर खा लिया है. पार्टी के टिकट पर वार्ड नंबर 27 से उन्होंने सभासद पद का चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया था. बताया जा रहा है कि रविवार को भाजपा नेतृत्व से जारी हुई प्रत्याशियों की सूची में उनका नाम शामिल था लेकिन, रविवार शाम अचानक ही फैसला पलटते हुए दूसरे प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतार दिया गया. इसकी जानकारी होने पर उनको गहरा सदमा लगा और इसी कारण बीजेपी नेता ने जहरीला पदार्थ खा लिया. हालत बिगड़ने पर परिजनों व समर्थकों के बीच हड़कंप मच गया. आनन-फानन में उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है, लेकिन उनकी हालत गम्भीर व चिंताजनक बनी हुई है.
ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: टिकट न मिलने पर शामली में भाजपा नेता ने की आत्महत्या, मां बोली-“लौटा दो मेरा लाल”
वहीं रविवार को शामली के कांधला के मोहल्ला रायजादगान निवासी दीपक सैनी भी भाजपा से चेयरमैन का टिकट न मिलने के कारण जहर खा लिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी. वह उम्र में अभी छोटे थे. इसी वजह से पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया. जबकि पिछले निकाय चुनाव में 19 वर्ष की कम उम्र में ही भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़कर जीते थे. दीपक की मौत के बाद परिवार ने भाजपा प्रत्याशी नरेश सैनी पर दीपक का टिकट कटवाने का आरोप लगाया था. हालांकि नरेश सैनी ने इस बात का खंडन किया है.
-भारत एक्सप्रेस
सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…
कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…
Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…
उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…