देश

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव में भाजपा ने खेला मुस्लिम कार्ड, 395 उम्मीदवारों को दिया टिकट

UP Nikay Chunav-2023: बीजेपी ने प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव के लिए 395 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देकर विपक्ष को चौंका दिया है. विपक्ष पहले आरोप लगाता रहा है कि बीजेपी मुस्लिमों को टिकट नहीं देती है और आंकड़े भी इसकी गवाही देते हैं. लेकिन यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी ने खुलकर मुस्लिम कार्ड खेला है और 395 उम्मीदवारों को टिकट दिया है.

बता दें कि बीजेपी पसमांदा मुस्लिमों को मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश में जुटी है ताकि समाज में उनकी भी स्थिति ठीक हो सके. वहीं प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी ने पसमांदा मुसलमानों को लेकर पहले ही भी कई वादे किए थे, जिसका असर अब इस चुनाव में दिखने लगा है. इस बार बीजेपी ने निकाय चुनाव में 395 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं. जानकारी सामने आ रही है कि इनमें से ज्यादातर पसमांदा समुदाय के उम्मीदवार शामिल हैं. ऐसे में जब भाजपा ने इतनी बड़ी संख्या में मुस्लिम उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है इस फैसले ने विपक्ष को भी हैरान कर दिया है.

जानें क्या है एमवाई फैक्टर

जानकारों का मानना है कि इस चुनाव में बीजेपी का ‘एमवाई फैक्टर’ समाजवादी पार्टी के ‘एमवाई’ समीकरण पर भारी पड़ सकता है. बीजेपी का एमवाई फैक्टर यानी मोदी+योगी और समाजवादी पार्टी का एमवाई फैक्टर है मुस्लिम+यादव है. मुस्लिम-यादव फॉर्मूले के सहारे समाजवादी पार्टी लंबे समय से सूबे में अपनी राजनीति कायम रख चुकी है. यूपी में ये माना जाता रहा है कि समाजवादी पार्टी का मुस्लिम और यादव पारंपरिक वोटर हैं, लेकिन इस निकाय चुनाव में पीएम मोदी की छवि और सीएम योगी आदित्यनाथ के शासन के सहारे बीजेपी उन सारे मिथकों को ध्वस्त करने की कोशिश में है.

ये भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा और कांग्रेस नेताओं को दिलाई भाजपा की सदस्यता, बोले- आज प्रदेश में कानून का राज

4 और 11 मई को होगी वोटिंग

बता दें कि इस बार प्रदेश में दो चरणों में निकाय चुनाव कराने की घोषणा की है, जिसमें 4 और 11 मई को वोटिंग होगी. प्रयागराज में पहले चरण यानी 4 मई को वोटिंग होगी. पहले चरण में 9 मंडल में वोटिंग होगी, जिसमें सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी हैं. इसके साथ ही दूसरे चरण में भी 9 मंडल में वोटिंग होगी. इसमें मेरठ, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर को शामिल किया गया हैं. वहीं 13 मई को चुनाव के नतीजे भी आ जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

नेपाल में लैंडिंग के दौरान टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी नागरिक की मौत

Nepal Helicopter Crash: नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में लैंडिंग के दौरान फिशटेल एयर और डायनेस्टी…

15 minutes ago

सोना-चांदी के भाव में फिर भूचाल! चांदी ₹1.80 लाख के नीचे आई, सोना भी हुआ सस्ता

Gold Silver Price Crash: MCX पर मंगलवार को सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई.…

49 minutes ago

‘अब और नुकसान नहीं झेलेंगे’ दिल्ली पुलिस कमिश्नर से CTI की गुहार, 11 नवंबर तक प्रदर्शनों पर लगे रोक

CTI On Delhi Protest: दिल्ली में रैलियों और धरना-प्रदर्शनों के कारण एक महीने में 14…

1 hour ago

सत्ता, सवाल और नेतृत्व की परीक्षा

लोकतंत्र में नेतृत्व की असली पहचान बड़े भाषणों से नहीं, बल्कि जनता के सवालों को…

1 hour ago

‘मुर्गे के खून से प्रेम पत्र और जबरन निकाह…’, लखनऊ के डॉक्टर रमीज की करतूतों से सहम जाएगी रूह

लखनऊ के चर्चित डॉक्टर रमीजुद्दीन मामले में पुलिस पूछताछ और पीड़िता के बयान से कई…

1 hour ago