देश

Prayagraj: माफिया अतीक के जेल में बंद बेटों उमर और अली के खिलाफ FIR दर्ज, जानें क्या है मामला

Umesh Pal Murder Case: पुलिस हिरासत में मारे गए माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के जेल में बंद बेटों (उमर और अली) के खिलाफ रंगदारी और अपहरण का मामला यूपी के प्रयागराज मे दर्ज कराया गया है. यह एफआईआर बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम ने प्रयागराज के खुल्दाबाद थाने में दर्ज करवाई है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. इसमें अली और उमर का नाम भी शामिल है. इन सभी पर आरोप है कि इन्होंने बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी थी. इसी को लेकर मोहम्मद मुस्लिम ने पुलिस से इन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

बता दें कि उमर लखनऊ तो अली प्रयागराज की नैनी जेल में बंद है. वहीं मोहम्मद मुस्लिम को भी पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड मामले में माफिया की मदद करने के आरोप में हिरासत में लिया था. बता दें कि उमेश पाल हत्या के मामले में छानबीन कर रही पुलिस को मोहम्मद मुस्लिम के खिलाफ भी सबूत मिले थे. फिलहाल पुलिस ने मुस्लिम को छोड़ दिया है.

ये भी पढ़ें- Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में अब अतीक के बड़े बेटे उमर को आरोपी बनाए जाने की तैयारी, लखनऊ जेल में है बंद

जानकारी सामने आई थी कि मोहम्मद मुस्लिम ने हत्याकांड के लिए रुपयों का बंदोबस्त किया था. वहीं मोहम्मद मुस्लिम और अतीक के बेटे असद की बातचीत का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. असद एनकाउंटर में मारा जा चुका है. बता दें 24 फरवरी को बसपा विधायक रहे राजू पाल की हत्या के अहम गवाह उमेश पाल की दिन-दहाड़े हत्या कर दी गई थी. इसी के बाद से पुलिस अतीक के गुर्गों पर लगातार कार्रवाई कर रही है. वहीं अतीक की बीवी शाइस्ता सहित उसकी बहन और अशरफ की बीवी जैनब भी फरार है.

इन लोगों पर दर्ज हुआ है मामला

अली, उमर के साथ आसाद कालिया, एहतेशाम करीम, मोहम्मद नुसरत और अजय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

9 minutes ago

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

20 minutes ago

Explained: तबाही के मुहाने पर पाकिस्तान! आर्मी चीफ ने चला नया दांव, नक्शा बदलते ही भड़क सकती है गृहयुद्ध की आग

Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…

39 minutes ago

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

1 hour ago