मनोरंजन

PS 2 Box Office Prediction: कैसी होगी ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ की ओपनिंग? जानिए- क्या कहता है प्रिडिक्शन

Ponniyin Selvan 2 Prediction: अक्सर ऐसा होता है कि कोई फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने से पहले हमें ये जानने में काफी दिलचस्पी रहती हैं कि आने वाली फिल्म कैसी होगी और पहले दिन कितनी कमाई करेगी. इन तमाम अटकलों के चलते कई लोग यह तय करते हैं कि उन्हें यह फिल्म देखनी चाहिए या नहीं. ऐसे में ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2 28 अप्रैल यानी कल रिलीज होने के लिए तैयार है.

फैंस के बीच काफी बज

इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी बज बना हुआ है. दरअसल फिल्म का पहला पार्ट यानी पोन्नियिन सेलवन 1 बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. जिसके बाद अब दर्शकों की निगाहें पोन्नियिन सेलवन 2 पर टिकी हैं. यह कहानी उपन्यास मैग्नम ओपस पर आधारित है. माना जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड कायम कर सकती है. फिल्म रिलीज से पहले क्या कहती है भविष्यवाणी आइए जानते हैं.

ओपनिंग डे पर 15 करोड़ रुपये तक का बिजनेस

मशहूर ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने हाल ही में अपने इंटरव्यू के दौरान अनुमान लगाया है कि यह फिल्म अपने ओपनिंग डे पर 15 करोड़ रुपये तक का बिजनेस कर सकती है. वहीं उनका यह भी कहना है कि ये आंकड़े शनिवार और रविवार को बढ़ सकते हैं. क्योंकि इन दोनों दिनों में ज्यादातर लोगों की छुट्टी होती है. हालांकि, जब तक फिल्म के आंकड़े नहीं आ जाते, तब तक इसे हिट नहीं कहा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Maharashtra: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने किया नागपुर में नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट का उद्घाटन, नितिन गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद

टिकटों की बिक्री लगातार जारी

वहीं, मिली जानकारी के अनुसार  पोन्नियिन सेलवन 2 की एडवांस बुकिंग लगातार जारी है. लेकिन एडवांस बुकिंग के दौरान भी कोई बड़ा आंकड़ा सामने नहीं आया है. लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म रिलीज होने के बाद एडवांस बुकिंग में उछाल आ सकता है. बता दें, हाल ही में फिल्म का ट्रेलर मुंबई में लॉन्च किया गया था. जहां ऐश्वर्या राय ने फिल्म के डायरेक्टर और अपने गुरु मणि रत्नम के पैर छुए. एक्ट्रेस का ये अंदाज उनके फैंस को भी काफी पसंद आया.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

8 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

8 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

9 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

10 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

10 hours ago