देश

UP Nikay Chunav 2023: “भारी बहुमत से भाजपा जीत रही है चुनाव”, नगर निकाय चुनाव का प्रचार करते हुए विधायक राजेश्वर सिंह ने किया दावा

UP Nikay Chunav 2023: यूपी में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान जारी है. जहां एक ओर भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के तमाम हिस्सों में जाकर अपने उम्मीदवारों को लेकर प्रचार कर रहे हैं तो वहीं पार्टी के विधायक व सांसद भी बड़े स्तर पर प्रचार अभियान में लगे हुए हैं. इसी क्रम में शनिवार को लखनऊ के सरोजिनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं. गुरुवार को भी उन्होंने बड़े स्तर पर जनसंपर्क किया और दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) बहुमत के साथ नगर निकाय चुनाव जीतने जा रही है.

सरोजिनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह कई दिनों से लगातार पार्टी उम्मीदवारों को लेकर लखनऊ व आस-पास के जिलों के तमाम हिस्सों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इस दौरान जनता भी उनका जोर-शोर से स्वागत कर रही है. जगह-जगह जहां एक ओर समर्थक फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत कर रहे हैं तो वहीं जनता भी उनका स्वागत कर रही है. उनके चुनाव प्रचार के दौरान जय श्रीराम के नारे लगे तो वहीं विधायक राजेश्वर सिंह ने लोगों को पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में वोट देने की अपील की. उन्होंने अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील जनता से की. इस दौरान भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी भी दी. उनके प्रचार अभियान में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे.

ये भी पढ़ें- Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक के भाई अशरफ के साले सद्दाम पर घोषित हुआ एक लाख का इनाम, कर्नाटक में मिली थी आखिरी लोकेशन

4 और 11 मई को होगी वोटिंग

बता दें कि इस बार प्रदेश में दो चरणों में निकाय चुनाव कराने की घोषणा की है, जिसमें 4 और 11 मई को वोटिंग होगी. प्रयागराज में पहले चरण यानी 4 मई को वोटिंग होगी. पहले चरण में 9 मंडल में वोटिंग होगी, जिसमें सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी हैं. इसके साथ ही दूसरे चरण में भी 9 मंडल में वोटिंग होगी. इसमें मेरठ, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर को शामिल किया गया है. वहीं 13 मई को चुनाव के नतीजे भी आ जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, शव के चिथड़े उड़ गए

Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…

7 minutes ago

जय शाह ने टीम इंडिया के गले में सजाया गोल्ड मेडल, पाकिस्तान के हाथ लगी सिल्वर; जानिए पूरा माजरा

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी…

1 hour ago

बीच सड़क पर हिमंता सरमा से युवक मांग बैठा आईफोन, असम CM का जवाब सुनकर हंस पड़े लोग, देखें- VIDEO

Assam CM Viral Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लोगों के बीच थे. तभी…

2 hours ago

UP Elections: राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान

Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने फिर करवट ले ली…

2 hours ago