देश

UP Nikay Chunav: “अतीक के परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं देंगे टिकट”, सभी अटकलों पर मायावती ने लगाया विराम

UP Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव को लेकर तारीखों की घोषणा होने के बाद प्रयागराज की सीट पर बसपा की ओर से लगाई जा रही तमाम अटकलों को आज बसपा सुप्रीमो मायावती ने विराम लगा दिया है. प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने साफ कर दिया है कि बसपा किसी भी अपराधिक छवि वाले का साथ नहीं लेगी. इसके साथ ही मायावती ने ये भी साफ कर दिया है कि माफिया अतीक अहमद के परिवार के किसी भी सदस्य को बसपा टिकट नहीं देगी. जबकि पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक की पत्नी शाइस्ता का नाम सामने आने के बाद बसपा अतीक के भाई की बीवी जैनब उर्फ रूबी को टिकट देने जा रही है.

सोमवार को बसपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान मायावती ने कहा कि, “बहुजन समाज पार्टी (बसपा) कभी अपराधियों के साथ नहीं रही है. अतीक के परिवार के किसी भी सदस्य को बसपा नगर निकाय चुनाव में टिकट नहीं देगी.” बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि, “नगर निगम का चुनाव ईवीएम से न कराकर बैलेट पेपर से होना चाहिए. बसपा निकाय चुनाव की तैयारी में मजबूती से उतरेगी. निकाय चुनाव में नेता सही चुने जाएँ यही मंशा लेकर बसपा चल रही है.” मायावती ने इस मौके पर ये भी कहा कि, चुनाव में जो आरक्षण व्यवस्था लगी है, उससे एससी, एसटी और पिछड़ा वर्ग सहमत नहीं है. इसमें नियमों क़ो ताख पर रखा गया है. सत्ताधारी भाजपा राजनीतिक स्वार्थ में लगी है.”

भाजपा, कांग्रेस और सपा पर जमकर साधा निशाना

इस मौके पर मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि, “भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी की जनविरोधी नीतियों की वजह से दलित, आदिवासी और मुस्लिम समाज को बहुत कुछ झेलना पड़ा है. गरीबी, बेरोजगारी की वजह से यूपी पिछड़ा कहलाया जा रहा है. बसपा की सरकार में सभी को सम्मान दिया गया, हमने सबकी सुरक्षा और सभी को न्याय की गारंटी दी. हमने ईमानदारी की सरकार चलाई. प्रदेश की जनता से अपील है कि चुनावी हथकंडों से मुक्त होकर बसपा के उम्मीदवारों को जितवाना है. सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाए की नीति पर हम सरकार चलाते आए हैं. जनता इसी पर ध्यान देकर वोट करे.

ईवीएम नहीं बैलेट पेपेर से करवाए जाएं चुनाव

नगर निकाय चुनाव को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि, “यूपी में नगर निकाय के चुनाव घोषित किए जा चुके हैं. हमें उम्मीद है की सरकार और संबंधित अधिकारी ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से करवाया जाए, यह हमारी अपील है. हमारी पार्टी नगर निकाय चुनाव की तैयारी कर चुकी है. प्रदेश में नगर निकाय स्तर पर सही नेता चुने जाएं, यही हमारा उद्देश्य है. हमारी पार्टी सभी को अधिकार देने का काम करती है. बसपा बाबा साहेब की विचारधारा से जुड़कर काम करती है. बसपा के संस्थापक कांशीराम के त्यागों को भुलाया नहीं जा सकता है.”

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav: यूपी में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में तैयारी तेज, प्रयागराज में उम्मीदवारों को लेकर भाजपा, सपा और बसपा का मंथन शुरू

बसपा ने पहले से ही कर रखी है तैयारी

पीसी करते हुए मायावती ने कहा कि, ‘चुनाव काफी लंबे इंतजार के बाद हो रहा है, लेकिन हमने पहले से ही इन चुनावों की तैयारियां कर रखीं थी. उन्होंने आगे कहा कि, सरकार को ध्यान देना होगा की आरक्षण की व्यवस्था से कई लोग सहमत नहीं है, नियमों को ताख पर रखा गया है. सत्ताधारी भाजपा राजनीतिक स्वार्थ में लगी हुई है. लोकसभा में भी इसी को दोहराया जाएगा. स्थानीय रोजगार की दुर्दशा है, स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए निकाय स्तर पर जागरूक प्रतिनिधि चुनने की जरूरत है.”

बचाना है लोकतांत्रिक व्यवस्था को

इस मौके पर बसपा सुप्रीमो ने कहा कि, “विरोधी पार्टियों के हथकंडों से बच कर जनता को वोट करना होगा. नगर निकाय के चुनाव पक्षपात के बिना होने चाहिए. इसी के साथ उन्होंने याद करते हुए कहा कि, हालांकि पिछले चुनावों में ऐसा नहीं हुआ था. सत्ताधारी पक्ष के ऊपर आरोप लगते आए हैं, लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाना है.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

40 minutes ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

1 hour ago