देश

जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह, कोर्ट में है तलाक का मामला

UP News: यूपी के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया न केवल अपने भदरी रियासत की वजह से बल्कि सत्ता में अपनी हनक के लिए भी जाने जाते हैं. एक बार फिर वे चर्चा में हैं लेकिन वजह कुछ का पारिवारिक है.

भदरी राजघराने में चल रहा पारिवारिक विवाद यहां तक जा पहुंचा कि राजा भैया ने पत्नी भानवी सिंह से तलाक लेने का फैसला कर लिया है. इसके लिए उन्होंने दिल्ली के साकेत कोर्ट में अर्जी भी दाखिल कर दी है. सोमवार को साकेत कोर्ट (Saket Court) के परिवारिक न्यायालय में इस मामले की सुनवाई के लिए तारीख मिली है.

आपको बता दें कि राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह भी यूपी के बस्ती राजघराने से तालुक रखती है. 10 जुलाई 1974 को बस्ती में जन्मी भानवी सिंह की शादी 1995 में राजा भैया से हुई थी. दोनों के दो बेटे और दो बेटियां हैं. बेटों के नाम शिवराज प्रताप सिंह, बृजराज प्रताप सिंह तो बेटियों के नाम राघवी और बृजेश्वरी सिंह है. राजा भैया जहां सूबे में अपनी राजनीति उपस्थिति के लिए जाने जाते हैं वही भानवी सिंह ने कारोबारी रूप से अपनी एक अलग पहचान बनाई है.

संपत्ति के मामले में राजा भैया से ज्यादा रईस

मिली जानकारी के अनुसार भानवी सिंह घर गृहस्थी के अलावा व्यापार भी संभालती हैं. संपत्ति के मामले में भी वे राजा भैया से कहीं आगे हैं. रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 2017 के चुनाव में अपने हलफनामे में इस बात का जिक्र किया था कि उनके पास 14 करोड़ की संपत्ति है. वहीं उनकी इस संपत्ति में भानवी सिंह के नाम 7.2 करोड़ की संपत्ति थी जबकि राजा भैया के नाम 6 करोड़ की संपत्ति थी.

इसे भी पढें: UP Politics: देवर-भाभी के विवाद में पिस गया पति-पत्नी का रिश्ता, जानें क्यों तलाक की दहलीज पर पहुंचा राजा भैया और भानवी का 28 साल का पुराना रिश्ता

गहने और हथियारों की शौकीन हैं भानवी सिंह

बताया जाता है कि बस्ती राजघराने से ताल्लुक रखने वाली भानवी सिंह को गहने और हथियारों का भी शौक है. बात करें गहनों की तो उनके पास लगभग 4 किलो 500 ग्राम सोना और 10 किलो चांदी है. इसके अलावा सोने के 21 सिक्के भी हैं. राजा भैया के अलावा भानवी सिंह को भी हथियारों का शौक है. एक रायफल एक पिस्टल के अलावा एक बंदूक भी है, जिसमें पिस्टल की कीमत 90 हजार बताई जा रही है.

Rohit Rai

Recent Posts

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

9 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

22 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

50 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

51 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

51 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

58 minutes ago