अलीगढ़ में नामांकन केंद्र का निरीक्षण करते अधिकारी
UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव में नामांकन कराने के लिए सोमवार को अंतिम दिन है. इस एक दिन में भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा सहित तमाम राजनीतिक दलों के उम्मीदवार पर्चा दाखिल कर रहे हैं. सुबह से ही नामांकन केंद्रों पर भारी भीड़ देखी जा रही है. केंद्रों पर उम्मीदवारों के साथ ही उनके समर्थकों के भी पहुंचने के कारण बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र है. तो वहीं भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए केंद्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है. पुलिस बल तैनात है. प्रयागराज में शनिवार रात हुई घटना के बाद से नामांकन केंद्रों पर पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई है.
सूत्रों के मुताबिक, प्रयागराज में शनिवार देर रात माफिया अतीक अहमद व अशरफ की हत्या के बाद संवेदनशील इलाकों के नामांकन स्थलों पर और सख्ती बढ़ा दी गई है. राजधानी लखनऊ सहित प्रधानमंत्री के गढ़ वाराणसी, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर, अलीगढ़ सहित तमाम जिलों के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस एक-एक व्यक्ति की फोटो युक्त पहचान पत्र देखा जा रहा है तो वहीं पत्रकारों को नामांकन स्थल तक जाने पर रोक लगा दी गई है. पत्रकारों के भी फोटोयुक्त पहचान पत्र देखे जा रहे हैं.
बता दें कि सोमवार को नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 18 अप्रैल को जांच होगी. 20 अप्रैल नाम वापसी होगी व चुनाव चिह्नों का आवंटन 21 अप्रैल को होगा. पहले चरण का मतदान 4 मई को होगा. मतगणना 13 मई को होगी. प्रदेश के 17 नगर निगमों में से 10 का चुनाव पहले चरण में होगा. इस बार राज्य चुनाव आयोग (UP Election Commission) ने प्रदेश में दो चरणों में निकाय चुनाव कराने की घोषणा की है, जिसमें 4 और 11 मई को वोटिंग होगी. प्रयागराज में पहले चरण यानी 4 मई को वोटिंग होगी. पहले चरण में 9 मंडल में वोटिंग होगी जिसमें सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी हैं. इसके साथ ही दूसरे चरण में भी 9 मंडल में वोटिंग होगी. इसमें मेरठ, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर को शामिल किया गया हैं. वहीं 13 मई को चुनाव के नतीजे भी आ जाएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…
Firing In Ara/आशुतोष पाण्डेय: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में सुबह-सुबह अपराधियों ने एक…
राही सरनोबत के 36वें जन्मदिन पर जानिए उनकी प्रेरणादायक कहानी. कोल्हापुर से शुरू हुआ सफर…
Free Fire India डाउनलोड कैसे करें, लॉगिन करने का तरीका क्या है, Free Fire MAX…