यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो फाइल)
UP Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि भाजपा सरकार ने तुष्टीकरण नहीं विकास पर फोकस कर लोगों का जीवन स्तर बेहतर बनाया है. भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है. मुरादाबाद के रामलीला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने भाजपा के मेयर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल के समर्थन में अपील की.
सीएम योगी ने मुरादाबाद के शिल्पी पदमश्री दिलशाद हुसैन का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्हें राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया. उनके हाथ की बनी कलाकृति को प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के चांसलर को भेंट किया. मुरादाबाद का पीतल कारोबार मंदी के दौर से गुजर रहा था. कारीगर पलायन कर रहे थे. अब मुरादाबाद का पीतल कारोबार अपने वैभव को प्राप्त कर रहा है. उसकी वैश्विक पहचान बढ़ी है. उसका निर्यात बढ़ा है.
उन्होंने कहा कि विपक्षी जो 60 साल में नहीं कर पाए. मोदी सरकार ने उसे 9 साल में पूरा करके दिखाया है. 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन का सिलसिला जारी है. आयुष्मान के तहत मुफ्त इलाज किया जा रहा है. निराश्रित, निर्धन असहाय लोगों के लिए पीएम आवास योजना में घर दिए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि शौचालय बनवाए जा रहे हैं. उज्ज्वला योजना के तहत सभी घरों में रसोई गैस सिलेंडर पहुंचाए गए हैं. गांव-गांव तक बिजली और पेयजल योजनाओं से सभी को स्वच्छ पानी मुहैया कराया जा रहा है. गांव गली और घरों का अंधियारा दूर कर सरकार ने अपने 24 घंटे बिजली देने के वायदे को पूरा किया है.
कानून व्यवस्था पर सीएम होगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी किसी की बपौती नहीं है. सीएम योगी ने कहा कि अब यूपी में कोई माफिया राज नहीं है. कोई रंगदारी, फिरौती नहीं मांग रहा है. प्रदेश में आम आदमी सुरक्षित है, गुंडे माफिया पट्टी लटका कर चल रहे हैं. आम आदमी, महिलाएं, छात्राएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं.
ये भी पढ़ें: Azam Khan: चुनावी जनसभा में जनता पर ही भड़क गए आज़म खान, बोले- “भेड़ों से भी बदतर हो गए…” खुद को बताया ‘भिखारी’
यूपी के सीएम ने कहा कि मौसम बिगड़ा और परिस्थितियां विपरीत थी लेकिन मुरादाबाद के लोगों का स्नेह उन्हें यहां ले आया. उन्होंने कहा कि मुरादाबाद में उन्हें हमेशा मां काली का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
-भारत एक्सप्रेस
महात्मा गांधी के स्वदेश लौटने की याद में मनाए जाने वाले 'प्रवासी भारतीय दिवस' (PBD)…
Supreme Court: सेंट्रल विस्टा प्लान में पर्याप्त जगह न मिलने के कारण 135 साल पुरानी…
Lucknow Ludo Dispute Murder: लखनऊ के अलीगंज में लूडो खेलने के दौरान हुए विवाद में…
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान विराट कोहली…
Gold Rate Today: वैश्विक बाजार में इस हफ्ते सोना 3.4% तक गिरा है, लेकिन भारतीय…
CEC Gyanesh Kumar: केरल सरकार ने 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए…