Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

गले में पट्टा लटका कर घूम रहे माफिया, कोई रंगदारी और फिरौती नहीं मांग रहा – मुरादाबाद में बोले सीएम योगी

UP Nikay Chunav: कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री होगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी किसी की बपौती नहीं है. सीएम योगी ने कहा कि अब यूपी में कोई माफिया राज नहीं है.

CM Yogi Adityanath

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो फाइल)

UP Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि भाजपा सरकार ने तुष्टीकरण नहीं विकास पर फोकस कर लोगों का जीवन स्तर बेहतर बनाया है. भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है. मुरादाबाद के रामलीला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने भाजपा के मेयर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल के समर्थन में अपील की.

सीएम योगी ने मुरादाबाद के शिल्पी पदमश्री दिलशाद हुसैन का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्हें राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया. उनके हाथ की बनी कलाकृति को प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के चांसलर को भेंट किया. मुरादाबाद का पीतल कारोबार मंदी के दौर से गुजर रहा था. कारीगर पलायन कर रहे थे. अब मुरादाबाद का पीतल कारोबार अपने वैभव को प्राप्त कर रहा है. उसकी वैश्विक पहचान बढ़ी है. उसका निर्यात बढ़ा है.

उन्होंने कहा कि विपक्षी जो 60 साल में नहीं कर पाए. मोदी सरकार ने उसे 9 साल में पूरा करके दिखाया है. 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन का सिलसिला जारी है. आयुष्मान के तहत मुफ्त इलाज किया जा रहा है. निराश्रित, निर्धन असहाय लोगों के लिए पीएम आवास योजना में घर दिए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि शौचालय बनवाए जा रहे हैं. उज्ज्वला योजना के तहत सभी घरों में रसोई गैस सिलेंडर पहुंचाए गए हैं. गांव-गांव तक बिजली और पेयजल योजनाओं से सभी को स्वच्छ पानी मुहैया कराया जा रहा है. गांव गली और घरों का अंधियारा दूर कर सरकार ने अपने 24 घंटे बिजली देने के वायदे को पूरा किया है.

यूपी में माफिया राज नहीं- सीएम 

कानून व्यवस्था पर सीएम होगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी किसी की बपौती नहीं है. सीएम योगी ने कहा कि अब यूपी में कोई माफिया राज नहीं है. कोई रंगदारी, फिरौती नहीं मांग रहा है. प्रदेश में आम आदमी सुरक्षित है, गुंडे माफिया पट्टी लटका कर चल रहे हैं. आम आदमी, महिलाएं, छात्राएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: Azam Khan: चुनावी जनसभा में जनता पर ही भड़क गए आज़म खान, बोले- “भेड़ों से भी बदतर हो गए…” खुद को बताया ‘भिखारी’

यूपी के सीएम ने कहा कि मौसम बिगड़ा और परिस्थितियां विपरीत थी लेकिन मुरादाबाद के लोगों का स्नेह उन्हें यहां ले आया. उन्होंने कहा कि मुरादाबाद में उन्हें हमेशा मां काली का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital