VIDEO: मैच के दौरान केएल राहुल अचानक मैदान में दर्द से तड़पने लगे, ये वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

KL Rahul Injury Video: सोमवार को लखनऊ में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपने घरेलू मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को शुरुआती झटका लगा जब उनके कप्तान केएल राहुल फील्डिंग के दौरान चोटिल होने के कारण दर्द से कराहते हुए मैदान से बाहर चले गए. यह घटना मार्कस स्टोइनिस के दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर हुई, जब कवर पर आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस की बाउंड्री रोकने की कोशिश में चोटिल हो गए.

इस दौरान उन्हें दर्द से कराहते हुए देखकर तुरंत फिजियो टीम मैदान पर पहुंची और इस दौरान उन्होंने स्प्रै लगाया, लेकिन राहुल की मसल पुल होने की समस्या गंभीर देखते हुए उन्हें मैदान पर बाहर ले जाया गया. उनकी जगह क्रुणाल पंड्या इस मैच में लखनऊ की कप्तानी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: अब मुंबई की जीत पक्की, रोहित की टीम को मिल गया पोलार्ड का परफेक्ट रिप्लेसमेंट!

दरअसल, जैसे ही राहुल गेंद को रोकने के लिए दौड़ रहे थे, वह गेंद तक पहुंचने से पहली ही गिर पड़े.  बता दें, राहुल को इतना दर्द हो रहा था कि मैदान में स्ट्रेचर बुलाना पड़ा लेकिन अच्छी बात ये रही कि ये खिलाड़ी खड़ा हो गया.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11…

LSG: केएल राहुल (C), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन (WK), कृष्णप्पा गौतम, नवीन उल हक, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई और अमित मिश्रा.
इम्पैक्ट प्लेयर्स : आयुष बडोनी, डेनियल सैम्स, आवेश खान, डिकॉक और प्रेरक मांकड़.

RCB: फाफ डु प्लेसिस (C), विराट कोहली, अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (WK), सुयश प्रभुदेसाई, वनिंदु हसरंगा, करण शर्मा, मोहम्मद सिराज और जोश हैजलवुड.
​​इम्पैक्ट प्लेयर : हर्षल पटेल, शहबाज, वैशाक, ब्रेसवेल और सोनू यादव.​​​

Amit Kumar Jha

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

39 minutes ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

1 hour ago