देश

UP PET Exam: एक और फर्जीवाड़ा, वाराणसी और जौनपुर में परीक्षा देते पकड़े गए मुन्नाभाई

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की गई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में फर्जीवाड़े का एक मामला सामने आया है, जहां उत्तर प्रदेश के 2 जिलों वाराणसी और जौनपुर से एक-एक मुन्ना भाई पकड़े गए है. वाराणसी के जंसा स्थित केंद्र से एक मुन्ना भाई को पकड़ा गया है. श्री युगल बिहारी इंटर कॉलेज में आयोजित परीक्षा में अभ्यर्थी की जगह बिहार के सुपौल जिला के  निवासी चंदन महतो को पुलिस ने गिरफ्तार किया  है.

पूछताछ में उसने कह कि सॉल्वर गैंग के कहने पर वह दूसरे की जगह परीक्षा देने बैठा था. उसे अदालत में पेश किया जाएगा. श्री युगल बिहारी इंटर कॉलेज के प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य ने सूचना दी कि बलिया के नेमा के टोला, सिवान कलां निवासी रणजीत कुमार यादव को परीक्षा देनी थी.

रणजीत के बैठने की जगह  सुनिश्चित  थी. इसी बीच जानकारी आई कि रणजीत की जगह कोई और परीक्षा देने के लिए बैठा है. सूचना के आधार पर रणजीत की जगह पर जाकर चेकिंग की गई तो उसकी जगह बैठे युवक की फोटो और आधार कार्ड वगैरह सही पाया गया. लेकिन उससे हस्ताक्षर वगैरह करा कर जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपनी गलती मान ली है.पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई के लिए उसे पुलिस को सौंप दिया गया है.

गौराबादशाहपुर स्थित एक केंद्र से एक और मुन्ना भाई को पकड़ा गया है. हालांकि  अभी पड़ताल की जा  रही है. केंद्र व्यवस्थापक और परीक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलना नहीं चाह रहे है. उनका कहना है कि पूरी जांच के बाद ही इस मामले की परत  खोली जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

2 minutes ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

16 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

49 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

1 hour ago