आरोपी-फोटो-सोशल मीडिया
UP Police Bharti Paper Leak: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा (Uttar Pradesh Police Constable Recruitment Exam) पेपर लीक मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है. कौशांबी में यूपी एसटीएफ के सामने मास्टरमाइंड ने सरेंडर कर दिया है. बता दें कि पुलिस की भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी को हुई थी. पेपर के दूसरे दिन यानी 18 फरवरी को पेपर के स्क्रीन शॉट के साथ पेपर लीक का दावा किया गया था और फिर जांच के बाद मिले तमाम सबूतों के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी. फिलहाल 6 महीने के बाद परीक्षा फिर से कराने का आश्वासन प्रदेश सरकार ने दिया है. इस मामले में लगातार एसटीएफ कार्रवाई कर रही है.
इसी क्रम में बुधवार को भी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की द्वितीय पाली का पेपर आउट कराने वाले गिरोह के एक सदस्य को यूपी STF ने हरियाणा से गिरफ्तार किया था. तो वहीं ताजा खबर सामने आ रही है कि, कौशांबी (Kaushambi) में पर्चा लीक प्रकरण के मुख्य आरोपी ने सरेंडर कर दिया है. पुलिस पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी अरुण सिंह ने UP STF के सामने सरेंडर किया है. गौरतलब है कि इस मामले में देश के कई राज्यों की पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. हरियाणा से गिरफ्तार महेंद्र शर्मा के खिलाफ मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में केस दर्ज करकर उसे जेल भेज दिया गया है.
ये भी पढ़ें-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हैदराबाद में करेंगे रोड शो, 16 और 18 मार्च को तेलंगाना में भी होगी रैली
STF की पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. सूत्रों की मानें तो पूछताछ में मास्टरमाइंड ने दावा किया है कि, उसे पेपर परीक्षा से दो दिन पहले ही मिल गया था. वहीं आरोपी महेंद्र ने बताया कि वह पूर्व में मेरठ से गिरफ्तार हो चुके आरोपियों के संपर्क में था. महेंद्र के पास से पेपर और उत्तर कुंजी भी बरामद की गई हैं. इससे पहले भी यूपी पुलिस पेपर लीक मामले से जुड़े कई आरोपियों को दबोच चुकी है.
एसटीएफ ने हरियाणा के रहने वाले महेंद्र शर्मा को गिरफ्तार करने के बाद जब पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे पेपर परीक्षा से दो दिन पहले ही मिल गया था. यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का पेपर 16 फरवरी को ही गुरुग्राम के रिसॉर्ट में आउट हो गया था और उसी दिन करीब 1000 अभ्यर्थियों को सॉल्व करा दिया गया था. एसटीएफ ने महेंद्र शर्मा के पास से पेपर और उत्तर कुंजी भी बरामद कर ली है. महेंद्र शर्मा ने बताया कि दिल्ली पुलिस में तैनात विक्रम उसे रिसॉर्ट ले गया था और वह लगातार मेरठ से पूर्व में गिरफ्तार हो चुके आरोपितों के संपर्क में था.
बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा- 2023 का पेपर लीक मामले में अब तक यूपी एसटीएफ कई बड़ी कार्रवाई कर चुकी है. विभिन्न तारीखों पर वाराणसी, झांसी, आगरा, कानपुर, बरेली, गाजियाबाद, मेरठ, गोरखपुर, हाथरस, नोएडा और बलिया सहित कुल 12 अभियोग पंजीकृत कराते हुए अब तक कुल 54 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और लगातार इस गिरोह के तह तक जाने का प्रयास कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…
IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…