Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हैदराबाद में करेंगे रोड शो, 16 और 18 मार्च को तेलंगाना में भी होगी रैली

PM Modi in Hyderabad: पीएम मोदी 16 मार्च को नागरकुर्नूल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और 18 मार्च को राज्य के जगतियाल में एक रैली में भी हिस्सा लेंगे.

PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

PM Modi in Hyderabad Today: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा लगातार बड़ी तैयारी के साथ आगे बढ़ रही है. देश के तमाम हिस्सों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगतार रैली कर रहे हैं और राज्यों में विकास का तोहफा दे रहे हैं. इस क्रम में पीएम आज यानी शुक्रवार को हैदराबाद पहुंचेंगे और यहां पर रोड शो करेंगे और तेलंगाना में 16 मार्च और 18 मार्च को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रैलियों को संबोधित करेंगे.

भाजपा की राज्य इकाई के महासचिव जी प्रेमेंद्र रेड्डी ने गुरुवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मोदी शाम को मिर्जालगुडा से मल्काजगिरि तक रोड शो करेंगे. वह 16 मार्च को नागरकुर्नूल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रधानमंत्री 18 मार्च को राज्य के जगतियाल में एक रैली में भी हिस्सा लेंगे.

बता दें कि प्रधानमंत्री पांच मार्च को हैदराबाद से करीब 60 किलोमीटर दूर संगारेड्डी में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर चुके हैं. मोदी ने संगारेड्डी में भाजपा की एक रैली को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला था और कहा था कि वह युवा नेताओं को बढ़ावा देने से डरती है. पीएम मोदी ने अपना भाषण जारी रखते हुए ये भी कहा था कि वंशवादी दल उन्हें निशाना बना रहे हैं क्योंकि वह उनके हजारों करोड़ रुपये के घोटालों को उजागर कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-ECI: ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने संभाला चुनाव आयुक्त का पदभार

2019 में तेलंगाना में मिली थी मात्र 4 सीटें

बता दें कि भाजपा लगातार दक्षिण में बड़े कार्यक्रमों का आयोजन कर लोकसभा चुनाव में इसे जीतने का हर संभव प्रयास कर रही है. 2019 के लोकसभा चुनाव में तेलंगाना की कुल 17 लोकसभा सीटों में से मात्र चार पर ही भाजपा जीत हासिल कर पाई थी. पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव तेलंगाना में अकेले लड़ने का फैसला किया है और उसे यह भी उम्मीद है कि वह इस चुनाव में पहले से अधिक सीट हासिल करेगी. तो वहीं इस बार पीएम मोदी ने 400 पार का नारा दिया है. इसको देखते हुए पार्टी सरकार द्वारा किए गए कार्यों का प्रचार-प्रसार पूरे देश में करने  को लेकर कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है. पीएम मोदी कई बार अपने भाषण में इस बार लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा दे चुके हैं. वह कह चुके हैं कि इस बार भी भारतीय जनता पार्टी देश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी और 400 से अधिक सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital