प्रधानमंत्री मोदी.
PM Modi Live in Tamil Nadu: लोक सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी लगातार रैलियां कर रहे है. प्रधानमंत्री मोदी इस क्रम में आज तमिलनाडु पहुंचे हैं. उन्होंने, वहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा- “जब दिल्ली में संसद की नई इमारत बनी तो तमिल संस्कृति के प्रतीक, इस धरती के आशीर्वाद स्वरुप पवित्र सेंगोल को हमने नए भवन में स्थापित किया.
लेकिन, इन लोगों ने इसका भी बॉयकॉट किया. उन्हें सेंगोल की स्थापना पसंद नहीं आई. डीएमके और कांग्रेस तब भी चुप बैठी रही, जब जल्लीकट्टू पर पाबंदी लगी थी. ये लोग तमिल संस्कृति को नष्ट करना चाहते हैं. ये हमारी सरकार है, NDA की सरकार है जिसने जल्लीकट्टू को पूरे उत्साह के साथ मनाए जाने का रास्ता साफ किया. जल्लीकट्टू तमिलनाडु का गौरव है.” उन्होंने आगे कहा कि जब तक मोदी है, तब तक तमिलनाडु की संस्कृति पर आंच नहीं आने देगा.
पीएम मोदी ने संबंधोन के दौरान कहा कि DMK और कांग्रेस के लोग सिर्फ महिलाओं को धोखा देना और उनका अपमान करना जानते हैं. उन्होंने आगे कहा कि तमिलनाडु के लोग जानते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के साथ कैसा व्यवहार किया. ये लोग महिलाओं के नाम पर राजनीति करने की भरपूर कोशिश करते हैं. डीएमके के नेताओं ने हमारे द्वारा महिला आरक्षण विधेयक लाने पर भी सवाल खड़ा किया. डीएमके और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये महिला विरोधी हैं और यही उनका असली चेहरा है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और डीएमके की गठबंधन पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन कभी भी तमिलनाडु का विकास नहीं कर सकती. इन लोगों का इतिहास घोटालों का रहा है. इनका सत्ता में आने का उद्देश्य राजनीति के आधार पर लोगों को लूटने का है. जहां एक ओर बीजेपी की लोक कल्याणकारी योजनाओं को साकार किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इनके करोड़ों के घोटाले हो रहे हैं.
यह भी पढ़ें: चुनावी बॉन्ड की संख्या का खुलासा नहीं करने पर सुप्रीम कोर्ट ने SBI को फिर फटकारा, जारी किया नोटिस
यह भी पढ़ें: रूस में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए शुरू हुए मतदान, एक बार फिर से पुतिन की हो सकती है वापसी
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…