देश

Kanpur: ‘श्रद्धा की तरह 35 टुकड़े करके जंगल में फेंक दूंगा’- धमकी देने वाले को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस तो घरवाले भिड़े, बुलानी पड़ी फोर्स

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में युवक को गिरफ्तार करने गई पुलिस की टीम पर हमला हो गया. कानपुर पुलिस चमनगंज गांधी पार्क निवासी मोहम्मद फैज़ को गिरफ्तार करने गई थी जिसने एक लड़की को श्रद्धा (दिल्ली का चर्चित केस) की तरह ही शरीर के 35 टुकड़े कर फेंकने की धमकी दी थी. मोहम्मद फैज नाम का शख्स एक कारोबारी की नाबालिग बेटी के साथ जबरदस्ती निकाह करना चाहता था और ऐसा न करने पर लड़की को श्रद्धा की तरह ही मारने की धमकी दे रहा था.

महिलाएं थीं पुलिस पर हमला करने में सबसे आगे- 

आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस की टीम पर उसके परिजनों ने हमला कर दिया. हालांकि बाद में पुलिस ने वायरलेस कर चार थानों की टीमें बुलाकर आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया. आरोपी मोहम्मद फैज के परिवार वाले बहुत शातिर थे. उन्होंने जब पुलिस की टीम को आते देखा तो भांप गए कि पुलिस के साथ महिला टीम नहीं है. जिसके बाद परिवारवालों ने अपने घर और आस-पड़ोस की महिलाओं को पुलिस के सामने खड़ा कर दिया ताकि पुलिस थोड़ी असहज हो सके.

यह भी पढ़ें- Mainpuri Bypoll: डिंपल Vs रघुराज, किसके सिर ताज? चाचा बने चाणक्य, BJP का दांव ‘शाक्य’

लड़की से अजमेर शरीफ जाने के दौरान मिला था आरोपी- 

पीड़िता के पिता ने बताया, “उनकी बेटी पिछले दो सालों से बीमार चल रही थी. फिर किसी ने उन्हें अजमेर शरीफ जाने की सलाह दी. वहां जाने के दौरान ही आरोपी पहली बार लड़की से मिला था. इसके बाद सोशल मीडिया के सहारे उसने उनकी बेटी को परेशान करना शुरू कर दिया और फिर एक दिन श्रद्धा की तरह ही मराने की धमकी तक दे डाली.” उन्होंने आगे कहा, 16 अक्टूबर को उन्होंने आरोपी के खिलाफ अपनी नाबालिग बेटी से छेड़खानी का मामला भी दर्ज कराया था लेकिन पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किये जाने पर वह लड़की के घर तक पहुंच गया और विरोध करने पर उसके भाई को घर से खींचकर मारा.

इस घटना पर क्या कहना है पुलिस का-

नौबस्ता थाने के प्रभारी ने बताया कि आरोपी मोहम्मद फैज अपराधी प्रवृत्ति का है. पुलिस ने बताया कि पहले से ही उसके खिलाफ 3 मामले दर्ज हैं. वह नाबालिग छात्रा के संपर्क में आने से पहले मारपीट के आरोप में जेल भी जा चुका है.
   

Bharat Express Desk

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

2 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

19 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

35 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

55 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago