Categories: नवीनतम

Delhi MCD Elections: ओवैसी की एंट्री से क्या बिगड़ेगा केजरीवाल का गेम? एमसीडी की 50 सीटों पर मुस्लिम वोटर्स का है दबदबा

Delhi MCD Elections: गुजरात और बिहार के बाद अब राजधानी दिल्ली में भी असदुद्दीन ओवैसी (asaduddin owaisi) की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) की एंट्री हो गई. ओवैसी की पार्टी ने दिल्ली MCD चुनाव में 15 वार्डों पर अपने प्रत्याशी उतार रही है. इसके अलावा ओवैसी दिल्ली के अलग-अलग विधानसभाओं के वार्डों में जनसभाएं कर रहे हैं. एक जनसभा को संबोधित करते हुए औवैसी ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा, उन्होने कहा कि केजरीवाल ‘छोटा रिचार्ज’ हैं. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं गुजरात जाऊं या दिल्ली के सीलमपुर जाऊं. इन इलाकों में ना तो विकास होता है. ना ही स्कूल बनते हैं. इसके अलावा उन्होने केजरीवाल को छोटा रिचार्ज बता दिया.

असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा

ओवैसी ने दिल्ली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपने कांग्रेस को वोट दिया, आम आदमी पार्टी को वोट दिया, लेकिन किस ने काम किया? ना स्कूल बनाया, ना साफ सफाई हुई. सफाई के मुद्दे पर ओवैसी ने कहा कि कूड़े की 3 गाड़ियां चलती हैं और 7 पर कब्जा हो गया है. इसके अलावा उन्होने केजरीवाल पर आरोप लगाए हुए कहा, ”कोरोना के समय पर केजरीवाल तुमने तब्लीगी जमात के लोगों को बदनाम किया है. कोरोना काल में केजरीवाल ने पूरी दुनिया को बदनाम कर दिया कि कोरोना अगर बढ़ा तो उसकी जिम्मेदार तब्लीगी जमात होगी”.

दिल्ली MCD में बीजेपी का एकतरफा राज खत्म करना चाहती है AAP

आप दिल्ली में MCD चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से कर रही है. वो दिल्ली MCD में बीजेपी का एकतरफा राज खत्म करना चाहती है. इसलिए चुनाव में काफी दमखम लगा रही है. लेकिन इन सबके बीच ओवैसी उनके इरादों पर पानी फेर सकते हैं. ओवैसी की पार्टी अगर किसी और राज्य में चुनाव लड़ती है तो उसे राजनीतिक दल बीजेपी की B टीम कहते रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Bhagat Singh Koshyari: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी दे सकते हैं इस्तीफा, शिवाजी महाराज पर टिप्पणी के बाद विवादों में घिरे हैं गवर्नर

दिल्ली में क्या है मुस्लिम मतदाता का हाल

दिल्ली में करीब 12 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं जो चुनाव में पार्टियों का गणित खराब कर सकते हैं. दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 8 विधानसभा और नगर निगम की 250 में से करीब 50 सीटों पर मुस्लिम मतदाता अहम भूमिका निभाते हैं. दिल्ली में सीलमपुर, ओखला, चांदनी चौक, बल्लीमारान, समेत कई ऐसे इलाके जो मुस्लिम बहुल इलाके है. इसके अलावा सीलमपुर और त्रिलोकपुरी में काफी मुस्लिम है. अगर ओवेसी ने इस जगहों पर आप के वोट बैंक में सेंध लगा दी उनके लिए दिक्कत हो सकती है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

8 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

20 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

58 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

1 hour ago