देश

अतीक अहमद ने कबूला ISI और लश्कर से सीधा संबंध, पाकिस्तान से खरीदता था हथियार- रिमांड कॉपी में माफिया को लेकर कई बड़े खुलासे

Atiq Ahmed: उमेश पाल अपहरण मामले में उम्रकैद की सजा पाए माफिया अतीक अहमद ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंध होने की बात कबूली है. इसका खुलासा यूपी पुलिस ने अपनी रिमांड कॉपी में किया है. अदालत ने उमेश पाल हत्या (Umesh Pal Murder Case) मामले में गुरुवार को अतीक और अशरफ को 17 अप्रैल तक के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया है.

रिमांड कॉपी में इस बात का जिक्र है कि अतीक ने आईएसआई और लश्कर-ए-तैयबा से संबंध होने की बात कबूली है. रिमांड कॉपी में दर्ज बयान में अतीक ने कहा, “मेरे पास हथियारों की कोई कमी नहीं है क्योंकि मेरा सीधा कनेक्शन आईएसआई और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से है. पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब की सीमा में हथियार गिराए जाते हैं जिनको लोकल कनेक्शन इकट्ठा कर लेता है और उन्हीं खेपों से जम्मू कश्मीर के दहशतगर्दों को भी हथियार मिलते हैं.”

अशरफ ने क्या-क्या बताया

विवेचक द्वारा अतीक और अशरफ की पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश रिमांड प्रपत्र में अतीक के बयान का हवाला देते हुए बताया गया कि अतीक को यदि ले जाएं तो वह घटना में प्रयुक्त असलहों और कारतूसों को बरामद करा सकता है. अतीक के भाई अशरफ द्वारा गुरुवार को पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक, असलहे और कारतूस जिस जगह पर रखे हैं, उस जगह को यहां से बताना मुमकिन नहीं है. उसके कहा कि वह कुछ जगहों को जानता है और कुछ जगहों के बारे में अतीक को भी जानकारी है.

अशरफ ने अपने बयान में कहा, ‘‘जिन ठिकानों पर हथियार रखे जाते हैं और वहां जो आदमी रहता है, वह सब स्थान हमें और भाईजान को मालूम है. लेकिन वह जगह खेतों में बने फार्म हाउस जैसे हैं वहां चलकर ही पता बताया जाना मुमकिन है. जेल में रहकर वहां का पता बताना मुमकिन नहीं है.’’

ये भी पढ़ें: असद एनकाउंटर: UP STF को 51000 रु का इनाम देंगे महंत राजू दास, अपराधियों से कहा- या तो शांत हो जाओ या प्रदेश छोड़ दो

उसने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि उमेश पाल की हत्या में इस्तेमाल सारे हथियार घटना के बाद वापस जगह पर पहुंचा दिए गए, केवल 45 बोर की पिस्टल वापस नहीं पहुंच सकी क्योंकि घटना के बाद लड़के शहर छोड़ने की जल्दबाजी में थे और उस पिस्टल को करेली थाना क्षेत्र के मलिन बस्ती में कल्लू नामक व्यक्ति के घर पर रख दिया गया था. बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक के बेटे असद को गुरुवार को ही यूपी एसटीएफ ने एक एनकाउंटर में मार गिराया. इस एनकाउंटर में शूटर गुलाम भी मारा गया.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

US Midterm Elections 2026: प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स की जबरदस्त ‘ब्लू वेव’, NBC प्रोजेक्शन में 260 सीटों के करीब; ट्रंप को तगड़ा झटका

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…

24 minutes ago

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

50 minutes ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

1 hour ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

2 hours ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

2 hours ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

2 hours ago