देश

यूपी पुलिस के दारोगा की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत, महकमे में मचा हड़कंप, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में पुलिस चौकी पर तैनात एक दारोगा की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी देहात ने जांच-पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया. दारोगा की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई. पुलिसकर्मी नम आंखों से अपने सहकर्मी को अंतिम विदाई दी.

करंट लगने से दारोगा की हुई मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, इटावा जिले की बसरेहर चौकी पर दारोगा विजय प्रताप सिंह तैनात थे. सुबह बारिश होने के चलते चौकी परिसर में कीचड़ भरा हुआ था. जिसमें दारोगा फिसलकर गिरने लगे. तभी संभलने के लिए पास में लगे कूलर को उन्होंने पकड़ लिया. जिसमें करंट उतरा हुआ था. जैसे ही कूलर हाथ के संपर्क में आया, तो पूरे शरीर में करंट पहुंच गया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की घटना के बारे में उस वक्त सभी को जानकारी मिली, जब एक व्यक्ति दूध देने के लिए पहुंचा. जहां उसने दारोगा को जमीन पर पड़ा हुआ देखा.

ये भी पढ़ें: UP Weather Alert: आने वाले चार दिनों के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट, यूपी के 40 जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश के आसार

कुछ दिन पहले मिला था प्रमोशन

दूधिया ने तत्काल इसकी जानकारी दूसरे पुलिस कर्मियों को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस विभाग के तमाम आलाधिकारी और एसपी सत्यपाल सिंह बसरेहर चौकी पहुंचे. जांच-पड़ताल के बाद एसपी ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया. बताया जा रहा है कि दारोगा विजय प्रताप सिंह को अभी हाल ही में प्रमोशन मिला था. मृतक दारोगा विजय प्रताप सिंह कानपुर देहात के बरौर थाना इलाके के कलैना गांव के रहने वाले थे. हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

16 minutes ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

27 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

34 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

40 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

41 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

60 minutes ago