देश

UP Politics: जातिगत जनगणना पर भाजपा ने अखिलेश को घेरा, सांसद सुब्रत पाठक ने कहा- “पहले हो धार्मिक जनगणना”

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले जातिगत जनगणना को मुद्दा बनाकर वोटर साधने वाली सपा प्रमुख अखिलेश यादव की इस चाल पर भाजपा ने पानी फेर दिया है. सांसद सुब्रत पाठक के पहले धार्मिक जनगणना की बात ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है.

बता दें कि हाल ही में सपा राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य की जातिगत जनगणना की मांग का समर्थन करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी भाजपा सरकार को घेरा था और कहा था कि जब बिहार में ये जनगणना हो सकती है तो फिर यहां क्यों नहीं? इसी के बाद से ये मुद्दा राजनीति में गरमाया हुआ है. तो वहीं भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव की अगले लोकसभा चुनाव से पहले की इस रणनीति पर ब्रेक लगा दिया है और सपा के पूरे प्लान पर पानी फेर दिया है.

पत्रकारों से बात करते हुए जातिगत जनगणना की मांग पर बीजपी के सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि “ठीक है, अखिलेश जी जातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं तो मैं उसमें धार्मिक जनगणना की मांग जोड़ता हूं, क्योंकि हिंदुस्तान का जब विभाजन हुआ था और पाकिस्तान बना था तो संप्रदाय के आधार पर हुआ था. उस समय देश में 7% अल्पसंख्यक थे, अब बढ़कर कितने हैं? कितने मुस्लिम हैं, कितने ईसाई हैं और इनकी भी एक जनगणना हो फिर इसके बाद जाति की गणना हो. ताकि लोगों को ये मालूम हो कि जिन अधिकारों की हम मांग कर रहे हैं उन अधिकारों के प्रति हमारे दूसरे धर्म के लोग हमारी जाति से उनकी संख्या कितनी अधिक है. तो लोगों को ये समझ आए कि अगर वो 100 हैं तो हम कितने हैं, तो पहले धार्मिक जनगणना हो फिर जाति जनगणना हो.”

पढ़ें इसे भी- Rahul Gandhi: लंबे समय बाद नए लुक में नजर आए हैं राहुल गांधी, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

जानें क्या कहा था अखिलेश ने

बता दें कि यूपी में जातिगत जनगणना को लेकर सियासत तेज हो गई है. अखिलेश यादव ने जहां कहा है कि राज्य में उनकी सरकार बनने पर जाति आधारित जनगणना कराई जाएगी. वहीं भाजपा सांसद ने पहले धर्म की गणना कराने की बात कही है. मालूम हो कि हाल ही में अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि, “भाजपा जनता का ध्यान बुनियादी मुद्दों से भटकाने की लगातार कोशिश कर रही है, लेकिन हमें उनके बहकावे में नहीं आना है. वर्तमान शासन काल में महंगाई चरम पर है. बेरोजगारी की दर बढ़ती जा र ही है. भ्रष्टाचार बेलगाम है, किसान, नौजवान सहित समाज का हर वर्ग परेशान है.

इसके साथ हीअखिलेश ने ये भी कहा था कि भाजपा सबका साथ सबका विकास का नारा तो देती है, लेकिन उसका यह नारा तब तक अधूरा है, जब तक जातिगत जनगणना नहीं कराती. अगर बिहार ने जाति जनगणना हो सकती है तो उप्र में क्यों नहीं. यदि सपा की सरकार बनी तो तीन महीने के अंदर जातीय जनगणना कराएंगे. इसी के साथ अखिलेश ने ये भी कहा था कि भले ही भाजपा ने दुबारा सरकार बना ली, पर न तो उसकी राजनीतिक विश्वसनीयता रह गई है और न ही वित्तीय विश्वसनीयता रह गई है, क्योंकि सरकार वादे पूरे नहीं कर पा रही है.”

-भारत एक्सप्रेस 

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में धूमधाम से हुआ हिंदी माह 2026 का समापन, गजल की प्रस्तुति ने मोहा मन

शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की राजभाषा समिति एवं बी.ए. प्रोग्राम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में…

9 seconds ago

सिर्फ कलाकृति नहीं, सांस्कृतिक पहचान हैं ये रंग! दिल्ली में सजी ‘रंगमंजूषा’ प्रदर्शनी, Bharat Express पर संस्कार भारती की झलक

Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…

21 minutes ago

सोनिया गांधी को ललन सिंह का करारा जवाब, बोले- नीतीश कुमार को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय…

21 minutes ago

डीयू छात्र संघ चुनाव मामले में NSUI को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव को चुनौती देने वाली NSUI…

22 minutes ago

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: 80 साल के मालिक हरिराम गुप्ता को कोर्ट से बड़ा झटका, मेडिकल बेल खारिज

दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामले में गिरफ्तार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता को पटियाला…

27 minutes ago

PM मोदी और US प्रेसिडेंट ट्रंप में फोन पर अहम बातचीत: ट्रेड, डिफेंस और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर हुई व्यापक समीक्षा

MODI-TRUMP HIGH LEVEL TALKS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार…

49 minutes ago