देश

UP Politics: अखिलेश के बयान पर बसपा का पलटवार, कहा- भाजपा की बी-पार्टी BSP नहीं बल्कि सपा है, इनकी नीति भी RSS के कार्यालय से होती है तय

UP Politics: बसपा ने मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए सपा को भाजपा की बी-पार्टी बताया है. साथ ही ये भी आरोप लगाया है कि आरएसएस कार्यालय से समाजवादी पार्टी की नीति तय होती है. फिलहाल दो दिनों से सपा और बसपा में जारी इस राजनीतिक तकरार में देखना ये है कि अब सपा की ओर से क्या बयान आता है.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक दिन पहले कहा था, “बसपा के प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय से तय होते हैं. वह जीतने के लिए तय नहीं होते वह इसलिए तय होते हैं कि समाजवादी पार्टी आगे ना बढ़ जाए.” इसी के बाद बसपा ने हमला बोला है. बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा “बहनजी चार बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं. उनको और पार्टी को सलाह की जरुरत नहीं है. आज भाजपा की बी टीम समाजवादी पार्टी है. आजमगढ़ में उप चुनाव में अखिलेश यादव ने प्रचार नहीं किया. धर्मेन्द्र यादव चचेरे भाई हैं, लेकिन वह प्रचार नहीं करते. रामपुर से भी दूरी बनाये रखा, लेकिन मैनपुरी उपचुनाव में सक्रियता सबने देखी है.

पढ़ें इसे भी- UP Politics: अखिलेश यादव ने बसपा को बताया BJP की ‘बी टीम’, बोले- भाजपा चुनती है इनके उम्मीदवार

सपा चल रही है भाजपा व संघ के इशारे पर

बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीति ही आरएसएस कार्यालय से तय होती है. भाजपा और संघ के इशारे पर समाजवादी पार्टी चल रही है. भाजपा के प्रचार तंत्र ने प्रचार किया कि लड़ाई सपा से है न कि बसपा से. विधानसभा चुनाव में मुस्लिम समाज क़ो डरवाया गया कि वोट सपा क़ो दो नहीं तो भाजपा आ जाएगी. बसपा क़ो मजबूती से दिखाया जाता तो तस्वीर कुछ और होती. बसपा क़ो एक साजिश के तहत डमी दिखाया गया.

बसपा आ रही है मजबूती से

प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि आने वाले समय में बसपा मजबूती से आ रही है. बाबा साहेब के सिद्धांत पर राजनीति पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब के सिद्धांत क़ो बसपा ही आगे लेकर बढ़ी है. मुख्यमंत्री रहते हुए बहन मायावती ने कई जिलों का नाम महापुरुषों के नाम पर रखा जिसका सबसे ज्यादा विरोध समाजवादी पार्टी ने किया. उन्होंने कहा कि आज सपा क़ो सिद्धांत नजर आ रहा है. बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि देश और प्रदेश को बसपा ही बेहतर चला सकती है. उमेश पाल हत्याकांड में शाइस्ता परवीन के इनामी होने और बसपा से जुड़ी होने पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बसपा कभी क्रिमिनल के पक्ष में नहीं रहती है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

29 minutes ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

1 hour ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

1 hour ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

1 hour ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, किस सिलसिले को जारी रखने की कही बात?

पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो संदेश जारी…

2 hours ago