देश

UP Politics: निकाय चुनाव परिणामों को लेकर BSP सुप्रीमो मायावती ने BJP पर साम, दाम, दंड, भेद हथकंडे अपनाने का लगाया आरोप, बोली-“चुप नहीं बैठेगी बीएसपी”

UP Politics: यूपी निकाय चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद लगातार भाजपा पर विपक्ष हमलावर है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बाद अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने चुनाव परिणामों को लेकर बीजेपी पर गम्भीर आरोप लगाया है. मायावती ने ट्विट कर भाजपा पर साम, दाम, दंड , भेद से चुनाव को प्रभावित करने का आरोप बीजेपी पर लगाया है. जबकि चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद अखिलेश ने गोरखपुर में वोटों की गिनती की धांधली का आरोप लगाया था.

मायावती ने आज सुबह एक के बाद एक कई ट्विट कर भाजपा पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा है कि,”यूपी निकाय चुनाव में भाजपा के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि अनेकों हथकण्डों के इस्तेमाल के साथ ही साथ इनके द्वारा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग से बीएसपी चुप होकर बैठने वाली नहीं है, बल्कि वक्त आने पर इसका जवाब बीजेपी को ज़रूर मिलेगा.”

इसी ट्विट में आगे उन्होंने बसपा पर भरोसा कर वोट देने वालों के लिए लिखा है कि, “साथ ही, तमाम विपरीत हालात का सामना करते हुए बीएसपी पर भरोसा करके पार्टी उम्मीदवारों को वोट करने के लिए लोगों का तहेदिल से आभार व शुक्रिय. अगर यह चुनाव भी फ्री एण्ड फेयर होता तो नतीजों की तस्वीर कुछ और होती. इसी में आगे उन्होंने कहा है कि, बैलेट पेपर से चुनाव होने पर बीएसपी मेयर चुनाव भी ज़रूर जीतता.

ये भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023 Results: मतगणना शुरू होते ही अखिलेश ने कहा, “आशा है चुनाव आयोग…” तो वहीं डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले “…BJP को मिलेगा जनता का आशीर्वाद”

एक अगले ट्विट में उन्होंने भाजपा के साथ ही सपा को भी टारगेट किया है और कहा है कि, “वैसे चाहे भाजपा हो या सपा दोनों ही पार्टियाँ सत्ता का दुरुपयोग करके ऐसे चुनाव जीतने में एक-दूसरे से कम नहीं हैं, जिस कारण सत्ताधारी पार्टी ही धांधली से अधिकतर सीट जीत जाती है और इस बार भी इस चुनाव में ऐसा ही हुआ, यह अति-चिन्तनीय”

बता दें कि 13 मई को यूपी निकाय चुनाव की मतगणना हुई थी, जिसमें भाजपा के उम्मीदवारों ने मेयर पद की सभी 17 सीटों पर कब्जा कर लिया है. इसी के बाद कल ही अखिलेश यादव ने भाजपा पर गोरखपुर में वोटों की गिनती मेें धांधली का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग के रिकाउंटिंग कराने की मांग की थी तो वहीं दूसरे दिन यानी आज सुबह ही मायावती ने भी भाजपा पर गम्भीर आरोप लगा दिया है. इससे साफ जाहिर होता है कि अन्य दल भाजपा की जीत को पचा नहीं पा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

आखिर क्यों दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज हुआ पाकिस्तान? जानिए हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट का कड़वा सच

Pakistan News: ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट ने पाकिस्तान में गहराते भुखमरी संकट का उजागर…

29 seconds ago

20 या 21 अक्टूबर, कब मनेगा दशहरा? जानिए विजयादशमी की सही तारीख और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…

17 minutes ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस ने मस्क को दिया जवाब, कहा- स्टारलिंक का स्वागत है…हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते

Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…

38 minutes ago

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

58 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

1 hour ago