कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करतीं बसपा प्रमुख मायावती
अवनीश कुमार
UP Politics: कभी उत्तर प्रदेश की राजनीति में दबदबा रखने वाली बहुजन समाज पार्टी के नगर निकाय चुनाव में शर्मनाक हार का सामना करने के बाद पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने समीक्षा की और चुनावी नतीजों पर मंथन किया. इस मौके पर उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारी का बिगुल भी फूंका. साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा-2024 की रणनीति भी साझा की. अभी तक केवल दलितों की राजनीति करने वाली बसपा ने इस बार सभी वर्ग को साथ लेकर चलने की बात कही है. फिलहाल देखना ये है कि क्या बसपा के इस दांव से लोकसभा चुनाव में उसकी नैया पार लग सकती है.
लखनऊ कार्यालय में समीक्षा बैठक के दौरान बसपा के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे. इस मौके पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने निकाय चुनाव में हार की वजह तलाशने और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए कहा. बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की बैठक करीब 2 घंटे तक चली. बैठक में मायावती की ओर से दिशा निर्देश जारी किया गया कि उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी द्वारा अपनी जनविरोधी नीतियों व गलत कार्यकलापों आदि का चुनावों पर प्रभाव कम करने के उद्देश्य से सरकारी मशीनरी के बढ़ते दुरुपयोग और इनका द्वेषपूर्ण व दमनकारी व्यवहार अति गंभीर एवं अति-चिन्ताजनक है.
उन्होंने कहा कि महंगाई, गरीबी, बेरोज़गारी, गलत सरकारी नीति व कार्यकलापों आदि से त्रस्त जनता के मन की भड़ास वोट के रूप में सही से परिणत नहीं हो पाने की आम धारणा बरकरार है. जो अति- दुःखद व लोकतंत्र के भविष्य के लिए अति चिन्तजनक है. मायावती ने प्रदेश के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों और मण्डल व जिला अध्यक्षों की विशेष बैठक में फीडबैक लेने के बाद जरूरी दिशा-निर्देश दिये.
ये भी पढ़ें- पापुआ न्यू गिनी देश का दौरा करेंगे PM मोदी, जानिए क्यों भारत के लिए जरूरी है FIPIC शिखर सम्मेलन
इस मौके पर बसपा सुप्रीमो ने यूपी निकाय चुनाव में बीएसपी को समर्थन देने के लिए वोटरों का आभार व्यक्त किया. मायावती ने कहा कि सत्ताधारी बीजेपी चाहे जो भी दावा करे, वास्तविकता यह है कि ओबीसी आरक्षण और महिला सीटों के आरक्षण सहित शुरू से लेकर अन्त तक इस चुनाव को भी हर प्रकार से मैनेज व मैनुपुलेशन करने का प्रयास किया गया. उन्होंने ‘वोट हमारा राज तुम्हारा’ के प्रचलित हालात को आगामी लोकसभा आमचुनाव के मद्देनजर बदलने के प्रयास को गाँव-गाँव तक और तेज़ करने की ज़रूरत पर बल दिया. बैठक के बाद बसपा के नेताओं ने कहा कि अब नई ऊर्जा के साथ लोकसभा चुनाव में जुटना है और सभी वर्ग को साथ लेकर चलना है.
-भारत एक्सप्रेस
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…